मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश की जनता (Fadnvis On Modi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को स्वीकार किया है, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देश को बांटने वाली कोशिश को अस्वीकार कर दिया है। इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत की भी इस जीत में महत्वपूर्ण रही है।
इसे भी पढ़ें – Anju Returned India : भारत वापस लौटी अंजू, प्रेमी से शादी करने चली गई थी पाकिस्तान
देवेन्द्र फड़णवीस रविवार को यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने देश की जनता में जो विश्वास की सोच पैदा की है, यह उसी विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वोट कुल 10 फीसदी से ज्यादा बढ़े हैं। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में 17 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 8 प्रतिशत और तेलंगाना में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हर जगह भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें – PM Modi Security Breach: प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब के छह और पुलिसकर्मी हुए निलंबित
Fadnvis On Modi – भाजपा चारों राज्यों की 639 में से 339 सीटें जीत रही है। यह एक अभूतपूर्व परिणाम है। यह एक तरह से इस बात का संकेत है कि लोगों के मन में क्या है। लोकसभा में भी एनडीए को बड़ी जीत मिलेगी। फडणवीस ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद फिर से बैठक होगी और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा जाएगा, जबकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देखकर वोट दे रही है। मोदी की वजह से ओबीसी, अनुसूचित जाति, महिला वर्ग सहित सभी समुदाय भाजपा से जुड़े हैं।