Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी… जानें ऐसा क्यों बोले CDS अनिल चौहान
    • CM सर, आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, पार्टी के लोगों के साथ नहीं, करूर हादसे पर स्टालिन पर बरसे एक्टर विजय
    • फिल्मी स्टाइल ठगी! मोबाइल व्यापारी से 1 करोड़ का फ्रॉड, पुलिस ने नहीं लिखा केस
    • SIR के बाद बिहार में मतदाता सूची फाइनल, आयोग ने वेबसाइट पर किया अपलोड
    • रश्मि, काजल और श्वेता बनीं चैतन्यानंद की गुनाहगार साथी, न्यायपालिका को भी दी धमकी
    • बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह और बीजेपी में सुलह, जानिए क्या था विवाद
    • किशनपुरा लूटकांड मामले में नया मोड़, गैंगस्टर लिंक आया सामने
    • फिर गर्मी पकड़ने लगी जोर, बिजली की डिमांड में भारी उछाल, अघोषित कट से जनता परेशान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 2014 के बाद का दौर सांस्कृतिक कायाकल्प का युग – अर्जुन राम मेघवाल

    2014 के बाद का दौर सांस्कृतिक कायाकल्प का युग – अर्जुन राम मेघवाल

    June 13, 2023 देश 3 Mins Read
    Era Of Cultural Rejuvenation
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता संभालने के बाद की अवधि को सांस्कृतिक कायाकल्प का युग (Era Of Cultural Rejuvenation) बताया और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को प्रमुखता देने से लेकर अयोध्या में राममंदिर निर्माण तक के कई प्रयासों को रेखांकित किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संवाददाताओं को बताया कि भारत से चोरी की गई 231 मूर्तियों को 2014 के बाद से विभिन्न देशों से वापस लाया गया है, जबकि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद और करीब नौ साल पहले भाजपा सरकार के सत्ता में आने से पहले की अवधि में, केवल 13 मूर्तियों का ही पता चल पाया था। मेघवाल संस्कृति मंत्रालय में कनिष्ठ मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकार के काम की गति और पैमाने का पता चलता है।

    इसे भी पढ़ें – भारत में डिजिटलाइजेशन से क्रांतिकारी बदलाव : मोदी

    राजस्थान के दलित नेता मेघवाल ने केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर सरदार वल्लभभाई पटेल और बी आर आंबेडकर जैसे वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार ने भारत के पहले गृहमंत्री को अमर बनाने के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया और भारतीय संविधान के वास्तुकार से जुड़े ‘पंचतीर्थ’ को विकसित किया। उन्होंने कहा कि यह कोई संयोग नहीं है कि जब यह सरकार सत्ता में है तब एक भव्य राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इस संदर्भ में काशी-विश्वनाथ गलियारा और उज्जैन में महाकाल गलियारे का विकास, करतारपुर साहिब गलियारे की शुरुआत और गुरु नानक एवं गुरु गोबिंद सिंह की क्रमश: 550वीं और 350वीं जयंती मनाये जाने का उल्लेख किया।

    इसे भी पढ़ें – कर्नाटक में कांग्रेस की पहली चुनावी गारंटी लागू, महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त कर सकती हैं यात्रा

    उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 1968 तक इंडिया गेट में एक छतरी के नीचे अंग्रेज राजा जॉर्ज पंचम की प्रतिमा रखी गई थी। उन्होंने कहा कि लगातार मांग पर प्रतिमा तो हटा दी गई लेकिन छतरी वहीं रही जो लोगों को अंग्रेज राजा की याद दिलाती थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगायी।एक सवाल के जवाब में मेघवाल ने नये संसद भवन के उद्घाटन के दौरान हुए राजदंड विवाद को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले दावा किया कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को इस तरह का राजदंड सौंपने के लिए कोई समारोह आयोजित नहीं किया गया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी… जानें ऐसा क्यों बोले CDS अनिल चौहान

    CM सर, आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, पार्टी के लोगों के साथ नहीं, करूर हादसे पर स्टालिन पर बरसे एक्टर विजय

    मन की बात में पीएम मोदी ने की तारीफ, अब क्या बोलीं भारतीय नौसेना की 2 बहादुर अधिकारी

    हिंसा के बाद लेह-लद्दाख में टेंशन और कर्फ्यू, टूरिज्म पर दिख रहा पहलगाम जैसा असर

    गांधी के परपोते तुषार निकालेंगे पदयात्रा, आखिर क्या है इसका मकसद, जानें पूरा कार्यक्रम

    हमारी जान सीधा गोली मारकर ली जाए… पीएम मोदी ने याद किया शहीद भगत सिंह का साहस

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.