भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश (Employment For One Lakh People) के विभिन्न शासकीय विभागों में 01 लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी। दिसंबर तक इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह पद अलग-अलग विभागों में चिह्नित किए गए हैं। पीएससी, कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सरकार ने यह निर्णय भी लिया है,सभी कर्मचारियों को दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को वेतन दे दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने की कोशिश, तीन महिलाएं गिरफ्तार
Employment For One Lakh People – उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में एक लाख पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के भी 7900 पद शामिल हैं। ये पद तीन नए जिलों में जिला अस्पताल खोलने और 454 चिकित्सा संस्थाओं में रिक्त पदों की भर्ती के लिए तय किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें – तिरुपति लड्डू विवाद पर बोले बाबा बागेश्वर, अगर ये सत्य तो दोषियो को हो फांसी की सजा
बैठक के दौरान प्रदेश की 12670 मिनी आंगनबाड़ी को पूर्ण आंगनबाड़ी में उन्नयन को मंजूरी दी गई है। मिनी आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका नहीं होती हैं। इसका उन्नयन होने के बाद अब इन आंगनबाड़ी केंद्रों में 12670 आंगनबाड़ी सहायक और 476 सुपरवाइज़र के पद स्वीकृत किए गए हैं। इस पर 213 करोड़ का वार्षिक खर्च आएगा। इसमें 179 करोड़ राज्य सरकार देगी और 34 करोड़ केंद्र सरकार देगी। उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्यमंत्री यादव के उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर किए गए फैसले का समर्थन किया गया है।