धमतरी: मगरलोड में शिक्षाकर्मी भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जीवाड़ा मामले में आठ प्रधान पाठकों को बर्खास्त कर दिया गया है. शिक्षा विभाग ने (education personnel recruitment fraud) वर्षों पुराने फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई की है. जिसके बाद धमतरी के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है.

education personnel recruitment fraud – खास बात यह है कि बर्खास्त किए गए अधिकांश प्रधानपाठक मगरलोड विकासखंड के हैं और सभी वर्ष 2007 से शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे. करीब 19 वर्षों तक नौकरी करने के बाद अब इन्हें सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

इसे भी पढ़ें – दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर

वर्ष 2007 में धमतरी जिले में शिक्षाकर्मी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी. इस भर्ती को लेकर उस समय भी बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं. बाद में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत कुछ शिक्षकों के शैक्षणिक और अन्य दस्तावेज सार्वजनिक हुए, जिनकी जांच में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं.

दस्तावेजों की जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र और नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज फर्जी हैं. इसके बाद शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की विभागीय जांच कराई. जांच में यह स्पष्ट हो गया कि संबंधित शिक्षाकर्मियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल की थी. हैरानी की बात यह है कि इन शिक्षकों ने न केवल करीब 19 साल तक नौकरी की, बल्कि वर्ष 2018 में हुए संविलियन का लाभ भी प्राप्त किया.

Share.
Exit mobile version