Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ED के मकड़जाल में फंस रही AAP, क्या चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?

    ED के मकड़जाल में फंस रही AAP, क्या चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?

    February 9, 2024 दिल्ली 3 Mins Read
    ED के मकड़जाल में फंस रही AAP, क्या चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को बीजेपी अपने हिसाब से लगभग अंजाम तक पहुंचा चुकी है। लेकिन बहुत कम समय में राष्ट्रीय दल बनने वाली आम आदमी पार्टी(AAP) सत्ताधारी भाजपा के लिए गले की फांस बनी हुई है। वैसे तो बीजेपी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करके पिछले 10 साल से सरकार में है। अब कांग्रेस भी ठंडी पड़ चुकी है। लेकिन आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

    इसकी एक झलक हमें दिल्ली, पंजाब और गुजरात के चुनावों में देखने को मिली है। आम आदमी पार्टी की सरकार भाजपा को पूरी टक्कर देती रही है। आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में भी अपने पक्ष में एक अच्छा और पॉजिटिव माहौल बना रही है और अपने प्रति जनता का विश्वास जुटा रही है। लेकिन इस सबके बीच आम आदमी पार्टी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता भी दिख रहा है। आप के नेताओं का आरोप है कि पिछले कुछ चुनावों में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा उनकी पार्टी के अस्तित्व को खत्म करना चाहती है।

    इसे भी पढ़ें – मोदी सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस ने ‘Black Paper’ जारी किया

    ED के चक्रव्यूह में फंसी AAP

    पार्टी के नेताओं की बयानबाजी से परे हटकर भी देखा जाए, तो यह बात कई हद तक सच है। क्योंकि एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को जेल भेजा गया है। सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विजय नायर जैसे कई नेताओं को राहत नहीं मिल रही है। खुद पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

    आप के कई नेताओं के ठिकानों पर ED की छापेमारी लगातार चल रही है। इस वक्त आम आदमी पार्टी ईडी के चक्रव्यूह में फंस चुकी है। वो भी ऐसे समय में जब लोकसभा चुनाव एक दम सिर पर है। ऐसे में देखना यही होगा कि केजरीवाल अपनी पार्टी को ईडी के चक्रव्यूह से कैसे निकल पाएंगे।

    बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला नीति मामले में सीएम केजरीवाल को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि हम कोर्ट को बताएंगे कि कैसे ईडी के सभी समन गैरकानूनी हैं। जिस ईडी ने आप की टेंशन बढ़ा रखी है अब उसी के नोटिस को अदालत में गैर कानूनी बताया जाएगा और ऐसा सच निकला तो ये आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी राहत हो सकती है।

    इसे भी पढ़ें – नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और MS स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न

    AAP पर जांच एजेंसियों की पैनी नजर

    पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी पर भाजपा के साथ-साथ जांच एजेंसियों ने भी पैनी नजर रख हुई है। यदि पार्टी के नेता चुनावों तक ऐसा कोई भी बयान देने से बचते हैं, जिससे उन्हें किसी संकट का सामना करना पड़े तो अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूती से ताल ठोक सकती है।

    वहीं सीएम केजरीवाल ने अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चाहे वो दूसरे राज्यों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलना हो या दिल्ली में बैक टू बैक स्कूलों का उद्घाटन करना हो। साथ ही साथ वो भाजपा को भी हर मोर्चे पर घेर रहे हैं। अगर आम आदमी पार्टी के पक्ष में कोर्ट का कोई फैसला आता है या आप कोर्ट और जांच एजेंसी के समक्ष सटीक जवाब देती है, तो दिल्ली समेत जहां-जहां पार्टी चुनाव लड़ेगी वहां उसे सिंपथी वोट भी मिल सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली से तय होगा बिहार का भविष्य? सियासी हलचल तेज, ‘कुरुक्षेत्र’ के नेताओं ने ‘इंद्रप्रस्थ’ में डाला डेरा

    बच्चों के लिए खतरनाक Coldrif सिरप दिल्ली में बैन, सरकार ने बिक्री पर लगाई तत्काल रोक

    ED के शिकंजे में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान: हाई कोर्ट में याचिका दायर, मुकदमा चलाने की मांग तेज

    ग्रीन क्रैकर्स पर SC का फैसला सुरक्षित : दिवाली पर पटाखों को मंजूरी मिलेगी या नहीं, आदेश जल्द होगा

    खुशखबरी: कल से ट्रायल शुरू, भारत के सबसे बिजी रूट पर अब ट्रेनें भरेंगी फर्राटा

    केजरीवाल का हमला : ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फेंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.