नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E-20 एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल के विरोध में आज प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने का ऐलान किया है। वे अपने 95 लोधी एस्टेट स्थित आवास से पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना हो चुके हैं। अरविंद केजरीवाल 100 प्रमुख (march towards pm residence) कार्यकर्ताओं और देश भर से जुटाए गए 2 लाख नागरिकों के हस्ताक्षर (Sign Petition) लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं।
march towards pm residence – आप संयोजक की केंद्र सरकार से मुख्य मांग है कि या तो E-20 पेट्रोल का फैसला तत्काल वापस लिया जाए अथवा इसके दाम घटाकर ₹85 प्रति लीटर किए जाएं। इसके साथ ही वाहन चालकों को यह विकल्प भी दिया जाए कि वे अपनी इच्छानुसार शुद्ध पेट्रोल (Pure Petrol) या एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (Ethanol Blended) भरवा सकें।
“राहुल गांधी और केजरीवाल में मची है अराजकता की होड़”: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का तीखा हमला
अरविंद केजरीवाल के पीएम आवास मार्च पर जोरदार पलटवार करते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आप संयोजक और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच ‘अराजक नंबर-1’ बनने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। उन्होंने कटाक्ष किया कि जब से राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन का आयोजन किया था, तब से केजरीवाल खुद को पिछड़ता हुआ महसूस कर रहे थे और उसी की भरपाई के लिए उन्होंने बिना अनुमति एथेनॉल मुद्दे पर पीएम आवास जाने की घोषणा की है।
