दुर्ग : जिले में इन दिनों खाद और बीज के संकट से किसान बुरी तरह परेशान हैं। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ताम्रध्वज साहू ने आरोप लगाया कि जिले में डीएपी, यूरिया, एसएसपी और एमओपी जैसे उर्वरकों की भारी कमी है। सहकारी समितियों (fertilizer seed crisis) में खाद न मिलने के कारण किसान खुले बाजार में अधिक कीमत पर खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
30% किसानों को ही मिल पाया खाद
पूर्व गृहमंत्री का दावा है कि जिले की अधिकांश सहकारी समितियों में केवल 30% किसान ही निर्धारित मात्रा में खाद प्राप्त कर सके हैं। इसके अतिरिक्त, धान बीज की उपलब्धता भी संतोषजनक नहीं है। साहू ने कहा कि पहले 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को दो बार खाद दी जाती थी, लेकिन अब इसे घटाकर एक बार कर दिया गया है, जिससे खेती-किसानी के लिए किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
जिला अस्पताल में मौत का मामला
ताम्रध्वज साहू ने 1 जून को दुर्ग जिला अस्पताल में खून की कमी के कारण हुई दीपिका गाड़ा की मौत का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एक बेटी की जान प्रशासन की अनदेखी की वजह से गई है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि मृतक के परिवार (fertilizer seed crisis) को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
