नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह प्रेस वार्ता करके मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के लिए बोलते हैं कि वो शीश महल और सुरक्षा छोड़कर आम आदमी की तरह जनता के
बीच रहेंगे और आज राघव चढडा पूर्व मुख्यमंत्री (Devendra Yadav On Kejriwal) अरविन्द केजरीवाल के लिए पार्टी कन्वीनर होने के नाते उनके लिए मध्य दिल्ली में सरकारी आवास की मांग कर रहे है। शायद आप पार्टी के नेता लक्ष्य हीन उदेश्य के कारण प्रतिदिन अपने वक्तव्यों को बदलकर बोल रहे है।
इसे भी पढ़ें – भाजपा की सरकार आई तो दिल्ली में भी महंगी होगी बिजली : आतिशी
देवेन्द्र यादव ने कहा, केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्षों को आवास आवंटित नही करती बल्कि राष्ट्रीय पार्टी को कार्यालय के लिए बंगला आवंटित किया जाता है।आम आदमी पार्टी द्वारा केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग करना असंवैधानिक है, जिसका लोकतंत्र में कोई प्रावधान नहीं है। अरविन्द केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है तो शीश महल खाली करना ही होगा, उन्हें विलासिता की जिंदगी को त्याग कर अपने कथन अनुसार आम जनता के बीच रहना होगा।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में मुकेश अहलावत नया चेहरा, चार मंत्रियों को दोबारा मौका
Devendra Yadav On Kejriwal – श्री यादव ने कहा कि केजरीवाल मध्य दिल्ली के सरकारी आवास में रहकर पर्दे पीछे से दिल्ली सरकार की सरकार चलाने की तैयारी कर रहे है, क्योंकि यह सभी जानते है कि आतिशी केजरीवाल की कठपुतली बनकर काम करेंगी। अरविन्द केजरीवाल के चरित्र को महान बनाने के लिए नैतिकता और मर्यादा की दुहाई देने वाले नेता बताएं कि जब उनके अनुसार पार्षद 5 वर्ष में कमा लेता है तो अरविन्द केजरीवाल कैसे अछूते रहे।