दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में भी हलचल काफी तेज हो गई है. खुफिया सूत्रों से मिले इनपुट के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन में गुरुग्राम के विभिन्न शहरी और ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में युवाओं के शामिल होने की सूचना है. शहर की कानून-व्यवस्था न बिगड़े और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर समेत शहर के प्रमुख चौराहों (security increased on Delhi border) पर पुलिस की निगरानी को काफी बढ़ा दिया गया है.
सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जैसे एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर इस प्रदर्शन को लेकर काफी ज्यादा सक्रियता देखी जा रही है. गुरुग्राम पुलिस का स्पेशल साइबर सेल और इंटेलिजेंस विंग संयुक्त रूप से उन सभी संदिग्ध अकाउंट्स की बारीकी से डिजिटल निगरानी कर रहा है, जो इस प्रदर्शन को हवा दे रहे हैं या भीड़ जुटाने के लिए कैंपेन चला रहे हैं.
प्रदर्शन को मिला AAP का खुला समर्थन
इस प्रदर्शन को लेकर हरियाणा और दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में भी सरगर्मी अचानक बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के कई स्थानीय नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन को अपना खुला समर्थन दे दिया है. ‘आप’ कार्यकर्ताओं के इस रुख के बाद प्रदर्शन में भारी (security increased on Delhi border) भीड़ जुटने की संभावना और अधिक बढ़ गई है.
