दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को आश्वस्त करते हुए कहा है कि दिल्ली में घरेलू और वाणिज्यिक LPG की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर, पर्याप्त और नियंत्रण में है. उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय (big action on black marketing of LPG) राजधानी में LPG या किसी भी अन्य ईंधन की कोई कमी नहीं है. मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं तथा संयम बनाए रखें.
उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि लंबित बैकलॉग को तेजी से खत्म किया जा रहा है और आपूर्ति श्रृंखला सुचारू रूप से काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इन निरंतर प्रयासों के चलते वर्तमान में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की औसत डिलीवरी समय 4.37 दिन हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर और विश्वसनीय तरीके से उनके घर तक गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – सोशल मीडिया से हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य के ‘फर्जी’ वीडियो, दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने एक कंट्रोल रूम (011-23379836 और 8383824659) स्थापित किया है, जो लगातार निगरानी कर रहा है और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर रहा है. विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर कई मामलों को दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को भेजा गया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 22 छापेमारी की.
big action on black marketing of LPG – उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान रोहिणी जिले के नॉर्थ रोहिणी थाना क्षेत्र में एक FIR दर्ज की गई, जहां अवैध रूप से जमा किए गए 6 LPG सिलेंडर बरामद किए गए. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि के प्रति पूरी तरह सतर्क है और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
