दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को छत्रसाल स्टेडियम में खेलो दिल्ली- दिल्ली खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ किया. यह दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित पहला राज्य स्तरीय (great start of Khel Mahakumbh) मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल है, जिसे राजधानी की सबसे बड़ी जमीनी स्तर की खेल पहल के रूप में देखा जा रहा है. दिल्ली खेल महाकुंभ के आधिकारिक मैस्कॉट का नाम रनवीर रखा गया है, का भी अनावरण किया गया.

great start of Khel Mahakumbh – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न से प्रेरित यह मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल खेलो इंडिया मिशन और फिट इंडिया मूवमेंट की तर्ज पर दिल्ली सरकार की दूरदर्शी पहल है. इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और दिल्ली को एक सशक्त स्पोर्ट्स हब के रूप में स्थापित करना है. यह आयोजन दिल्ली में खेल संस्कृति के पुनर्जागरण का महापर्व है और जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करेगा.

दिल्ली में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली खेल महाकुंभ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राजधानी के युवाओं की ऊर्जा, सपनों और संभावनाओं का महोत्सव है. यह आयोजन दिल्ली के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही मंच देने की आवश्यकता थी.

सरकार की नई खेल नीति

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की नई खेल नीति के अंतर्गत ओलंपिक या पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को ₹7 करोड़, रजत पदक पर ₹5 करोड़ तथा कांस्य पदक पर ₹3 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जाएगी. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रति वर्ष ₹20 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी. राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे विद्यार्थियों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता तथा ₹10 लाख तक का जीवन बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा.

Share.
Exit mobile version