दिल्ली में BJP सरकार के एक साल पूरे होने पर दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि 20 फरवरी तक हर दिन दिल्ली के लोगों को नई नई स्कीम और सुविधाओं सौंपी जाएंगी. इसी फैसले के बाद आज रामलीला मैदान से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के साथ 500 नई ईवी बसों की सुविधा दी. बीजेपी (500 new electric buses) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि दिल्ली की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद और बधाई आपने दिल्ली में सशक्त सरकार दी.

500 new electric buses – राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 27 सालों के संघर्ष के बाद 8 फरवरी 2025 को दिल्ली की जनता ने कमल का फूल खिलाया, उसके लिए उनको धन्यवाद देने के लिए 500 नई बसें दीं. एक साल में 2000 नई ईवी बसें जुड़ीं. इसके साथ ही बसों की संख्या 4000 हो गई है.

इसे भी पढ़ें – प्रिया की मौत बनी पहेली; अवैध संबंध, हरिद्वार में गुप्त शादी और तलाक का क्या है कनेक्शन?

उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में मदद होगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बढ़ने से ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलती है. पिछली सरकार में लोग बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर, कागज के घोड़े दौड़ाते थे. लेकिन, इस सरकार ने काम किया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की सरकार है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि वो बात करने वाली सरकार थी. ये काम करने वाली सरकार है. मेरी पढ़ाई भी दिल्ली से हुई है. यमुना की स्थिति ऐसी थी कि नदी कहने में संकोच होता था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जैसे गंगा के लिए नमामि गंगे का संकल्प लिया था उसी सपने को दिल्ली में यमुना को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार कर रही है. छठ महापर्व पर यमुना को देखा तो खुशी हुई.

Share.
Exit mobile version