नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी इलाके से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ देर रात अज्ञात बेखौफ बदमाशों ने एक घर के भीतर जबरन घुसकर मां और उनके महज 13 साल के मासूम बेटे की चाकू से बेरहमी से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड की भनक लगते ही पूरे इलाके में (horrible incident in Govindpuri) भयंकर सनसनी फैल गई है।

horrible incident in Govindpuri – प्राप्त आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बीती 21 मई की देर रात करीब 1:11 बजे स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल के जरिए सूचना मिली कि कालकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी स्थित गली नंबर-10 के एक मकान के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी गई है। इस गंभीर सूचना के मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, एसएचओ (SHO), एसीपी (ACP) और जिले के कई वरिष्ठ क्राइम ब्रांच अधिकारी दलबल के साथ तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंचे।  ।

 खौफनाक नजारा देख पैरों तले खिसकी जमीन

इस भयंकर हादसे में मारे गए मृतकों की शिनाख्त 38 वर्षीय शारदा साहू और उनके 13 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है, जो कि पास के ही एक स्कूल में सातवीं कक्षा का होनहार छात्र था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पति विष्णु साहू इसी गोविंदपुरी इलाके में ही फल और मौसमी सब्जी का ठेला लगाते हैं। वह रोज की तरह अपनी दिनभर की मजदूरी खत्म करके देर रात करीब 12:30 बजे जब अपने घर पहुंचे, तो उन्हें मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो  जब दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो भीतर पत्नी और बेटे के खून से लथपथ शव पड़े हुए थे।

Share.
Exit mobile version