गिरिडीहः जिस बस में छात्र-छात्राओं, वृद्ध को मुफ्त में सेवा देना है उसी बस में चल रही छात्राएं दुर्व्यवहार का शिकार हो गई. छात्राओं से न सिर्फ किराया मांगा गया बल्कि इनके साथ (daughter became queen of Jhansi)  दुर्व्यवहार भी किया गया.

हालांकि छात्राओं ने न सिर्फ इस बात का विरोध किया बल्कि बदतमीजी कर रहे बस के कंडक्टर का वीडियो भी बनाते हुए सोशल मीडिया पर डाल दिया. फिर क्या था मामला मंत्री दीपक बिरुआ तक पहुंचा. मंत्री ने मामले में संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया. फिर क्या था डीसी रामनिवास यादव ने बस को जब्त करने को कहा. तिसरी थाना पुलिस ने भी बस को पकड़ लिया और कंडक्टर की खोज शुरू कर दी.

इधर मंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी राम निवास यादव ने कार्रवाई का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी और संबंधित थाना को दिया जिसके बाद बस को जब्त कर लिया गया. सोशल मीडिया पर मंत्री के पोस्ट और रिप्लाई करते हुए जिलाधिकारी रामनिवास यादव ने कहा कि उक्त मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए परिवहन विभाग द्वारा बस को सीज कर दिया गया है. साथ ही बस ऑनर से स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है. वर्तमान में बस तीसरी थाना में सीज किया गया है.

daughter became queen of Jhansi – इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस मामले के सख्त कार्रवाई की मांग की है. परिषद के उज्ज्वल तिवारी ने वीडियो बयान जारी कर बस मालिक और कंडक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

 

 

Share.
Exit mobile version