देवास: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी (congress will win by 25 thousand votes) गुरुवार को देवास पहुंचे। यहां उन्होंने आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक बड़ा दावा किया। जीतू पटवारी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी दतिया का चुनाव 25 हजार वोटों के भारी अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव जीतने के लिए चाहे जितने भी कर्मकांड और हथकंडे अपना ले, जीत आखिरकार कांग्रेस की ही होगी।
‘प्रशासन चुनाव लड़ेगा, फिर भी कांग्रेस ही मारेगी बाजी’
सत्ताधारी भाजपा सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जीतू पटवारी ने कहा, “हमें अच्छी तरह से पता है कि वहां भाजपा नहीं, बल्कि प्रशासन चुनाव लड़ेगा। वहां पूरी तरह से हठधर्मिता होगी, लेकिन आखिर में जब चुनाव के नतीजे आएंगे, तो 25 हजार वोटों से कांग्रेस ही चुनाव जीतेगी।” पटवारी के इस कड़े बयान ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उपचुनाव को लेकर सरगर्मी और तेज कर दी है।
लखन पटेल से विभाग वापस लेने पर सरकार पर कसा तंज
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस लिए जाने पर भी जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार को ‘भ्रष्टाचार का पर्याय’ बताते हुए तंज कसा। पटवारी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इसी तरह मंत्रियों से विभाग वापस लेते रहे, तो भ्रष्टाचार के कारण एक दिन उन्हें (congress will win by 25 thousand votes) सारे मंत्रियों के विभाग वापस लेने पड़ेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आखिरी में उन्हें खुद भी ये विभाग छोड़ने पड़ेंगे।
