दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा (congress candidate filed nomination) व्यवस्था कड़ी रही और केवल अधिकृत नेताओं को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।

congress candidate filed nomination – नामांकन के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान मीनाक्षी नटराजन के साथ हुए तकनीकी घटनाक्रम से पार्टी ने सबक लिया है। इस बार कांग्रेस ने सावधानी बरतते हुए एक डमी कैंडिडेट भी मैदान में उतारा है, जिसका नामांकन पत्र स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव सीधे सरकार और उसके तंत्र के दुरुपयोग के खिलाफ है।

 राजेंद्र भारती का बड़ा बयान: ‘अब नरोत्तम का न्याय हो रहा है’

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने चुनाव न लड़ने के कारणों पर स्पष्ट किया कि उन्होंने पार्टी के कहने के बावजूद इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ा, ताकि अन्य कार्यकर्ताओं को मौका मिले। वहीं, नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 20 वर्षों के अत्याचारों का न्याय अब जनता और विधि के माध्यम से हो रहा है। उन्होंने कहा, “पहले उन्होंने हमें जिला जेल भेजा तो वे चुनाव हार गए, अब तिहाड़ भेजा तो उनका टिकट कट गया।”

Share.
Exit mobile version