गाजियाबाद : यूपी के गाजियाबाद में बीती देर रात सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की के सिर में गोली मार दी। लड़की को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि 24 वर्षीय आरोपी का 17 साल की एक नाबालिग लड़की से पिछले 6 महीने (Crazy Lover Shot The Girl) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसे भी पढ़ें – लखनऊ : छात्रा पर एसिड फेंकने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार,गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के डूंडाहेड़ा इलाके में देर रात आरोपी रवि ने नाबालिग लड़की को गोली मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को गोली लगने से घायल लड़की मिली। पुलिस ने लड़की को तुरंत इलाज के लिए एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें – हाथरस भगदड़ कांड : पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी, कहा – चिंता ना करें अब आप हमारा परिवार

Crazy Lover Shot The Girl – पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि नाबालिग लड़की से प्यार करता था। रवि की शादी हो चुकी है उसके दो बच्चे भी हैं। जब लड़की को इसके बारे में पता चला तो उसने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। इससे रवि नाराज हो गया और लड़की के घर जाकर गोली मार दी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Exit mobile version