कांकेर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जिला उत्तर बस्तर कांकेर में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती निकली है. ANM, नर्सिंग ऑफिसर, फिजियोथैरेपिस्ट समेत स्वास्थ्य से जुड़े अलग-अलग पदों के कुल 179 भर्ती निकली है. इन (contract recruitment ) पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से 11 दिसंबर 2025 तक आवेदन मांगे गए हैं.
कैसे करें आवेदन: उम्मीदवार को अपना आवेदन स्वयं या किसी अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, कांकेर में जमा करना होगा. सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक (contract recruitment) स्वीकार किए जाएंगे. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी आवेदन के साथ एक बंद लिफाफे में जमा करनी होगी.
शैक्षणिक योग्यता
-
- ANM पदों के लिए 12वीं पास + ANM कोर्स + CG Nursing Council में पंजीयन जरूरी है.
-
- नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स के लिए B.Sc Nursing / Post Basic B.Sc Nursing / GNM + CG Nursing Council में पंजीयन
-
- सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के लिए M.Sc Psychiatric Nursing या B.Sc Nursing + Diploma in Psychiatric Nursing + 2 वर्ष अनुभव
-
- लैब टेक्नीशियन के लिए 12वीं (बायोलॉजी) + BMLT/DMLT/Paramedical कोर्स + पंजीयन
-
- OT टेक्नीशियन के लिए 12वीं (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स) + OT Technician कोर्स + पंजीयन
-
- फिजियोथैरेपिस्ट के लिए BPT (Bachelor of Physiotherapy)
-
- डेंटल असिस्टेंट- 12वीं पास + Dental College/Clinic में अनुभव
-
- MO AYUSH- BHMS/BAMS/BUMS डिग्री + पंजीयन
-
- फार्मासिस्ट- Diploma/Degree in Pharmacy + CG Pharmacy Council पंजीयन
