Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अंग्रेजों को देश से भगाने वाली कांग्रेस मोदी से नहीं डरेगी : खड़गे

    अंग्रेजों को देश से भगाने वाली कांग्रेस मोदी से नहीं डरेगी : खड़गे

    November 4, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Congress Will Not Be Afraid
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बालाघाट : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधानसभा चुनाव वाले (Congress Will Not Be Afraid) राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की कार्रवाई का जिक्र करते हुए आज कहा कि देश से अंग्रेजों को भगाने वाली कांग्रेस ‘मोदी’ से डरने वाली नहीं है। श्री खड़गे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।

    इसे भी पढ़ें – मोदी आज से मध्यप्रदेश में संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान, शाह का भी दौरा

    Congress Will Not Be Afraid – श्री खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव वाले राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान में केंद्रीय एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन ‘मोदी’ जान लें, कांग्रेस ने अंग्रेजों से देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और उन्हें देश से खदेड़ दिया। ऐसी कांग्रेस इस तरह की कार्रवाइयों और ‘मोदी’ से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता इन कार्रवाइयों के बारे में सब जानती है और वह भाजपा को जवाब भी देगी।

    इसे भी पढ़ें – जय-वीरू नहीं, श्याम-छेनू की जोड़ी है दिग्विजय और कमलनाथ : शिवराज

    कांग्रेस अध्यक्ष ने सभा में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के पक्ष में नारे लगने पर संबंधित कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समय कम बचा है और सबको मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इसी स्थिति में कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ अभी प्रदेश अध्यक्ष हैं और आने वाले समय में वे आगे ‘कुछ और’ बनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी ने वचनपत्र में जो भी वादे किए हैं, वे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमले बोले और कहा कि राज्य में इतने लंबे समय तक सरकार में रहने के बावजूद भाजपा प्रदेश का विकास नहीं कर पायी, तो ये लोग देश क्या चला पाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्रेतबाधा दूर करने के नाम पर महिला के हाथ जलाए, फिर सिर पर रखा गर्म सिक्का

    भोपाल में खाकी का काला चेहरा : पुलिसकर्मियों की पिटाई से DSP के साले की मौत

    देवास में मातम : गश्त के दौरान अरुणाचल में शहीद हुआ सपूत, तीन दिन बाद मिला जवान का शव

    करवा चौथ की सच्ची कहानी : पति के लिए किडनी दान कर पत्नी ने दिया ‘नया जीवन’, प्रेम की अनूठी मिसाल

    पुलिस हिरासत में ‘घोटाला’: 1.45 करोड़ रुपए दबाने के आरोप में SDOP पूजा पांडेय सस्पेंड

    RSS प्रचारक से मारपीट पर बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.