ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जयरोग्य चिकित्सालय समूह में सीनियर डॉक्टर्स पर महिला नर्सिंग अधिकारी से शारीरीक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है. अस्पताल (compromise in exchange of job) में काम करने वाली एक महिला नर्सिंग ऑफिसर ने अपने ही दो सीनियर डॉक्टरों पर छेड़छाड़, जातिगत अपमान और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.

पीड़िता ने थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि आरोपी डॉक्टर्स ने धमकी दी है कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसके साथ भी कोलकाता बलात्कार कांड जैसी घटना दोहराई जा सकती है. पीड़िता की शिकायत पर कंपू थाना पुलिस ने दोनों आरोपी डॉक्टरों नेफ्रोलॉजी के एचओडी डॉ. शिवम यादव और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. गिरजा शंकर गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी, जातिगत अपमान और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें – कटनी में सनसनीखेज वारदात! बजरंग दल के जिला पदाधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पीड़िता ने बताया कि वो 28 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे किसी ऑफिशियल काम के सिलसिले में डॉ. शिवम यादव के चेंबर में गई थीं. इसी दौरान डॉ. यादव ने कथित रूप से उसका हाथ पकड़ लिया और जातिगत टिप्पणी करते हुए अपमानजनक शब्द कहे. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि डॉ. यादव ने कहा कि ‘अगर तुम्हें नौकरी करनी है तो कंप्रोमाइज करना पड़ेगा. नहीं तो हम तुम्हें ऐसी जगह फंसा देंगे जहां काम करना मुश्किल हो जाएगा.  

compromise in exchange of job – डॉक्टर ने यह भी कहा कि ‘तुम डॉक्टर गिरजा शंकर को खुश रखो, वो तुम्हारे सुपरिंटेंडेंट हैं. वही करो जो वो कहें.’ इतना ही नहीं, हाथ छुड़ाने की कोशिश करने पर डॉ. शिवम यादव ने धमकी दी और कहा कि ‘कहीं ऐसा ना हो कि तुम्हारा नाम भी कोलकाता जैसी बलात्कार घटना में अखबारों में आ जाए.’

Share.
Exit mobile version