रामपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने बदलते भारत (CM Yogi’s Rally In Rampur) को देखा है। 2014 के पहले भारत के पासपोर्ट का सम्मान नहीं था। पहले पाकिस्तान भारत में कहीं भी विस्फोट कर देता था लेकिन आज तेज से पटाखा भी बज जाए तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमने कुछ नहीं किया है। दुश्मन को पता है कि भारत की तरफ टेढ़ी नजर से देखेंगे तो वह मांद में घुसकर एयर स्ट्राइक से जवाब देना जानता है। यह वह भारत नहीं है, जो विस्फोट और आतंकी घटनाओं पर चुप हो जाता था।

इसे भी पढ़ें – UP : अलीगढ़ के एक में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, एक घायल

रामपुर से दूसरी बार घनश्याम लोधी को जिताने की अपील की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर में सांसद व भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने उपस्थित लोगों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रामपुर से दूसरी बार घनश्याम लोधी को जिताने की अपील की।

हमने समाज को जाति-खेमे में नहीं बांटा                                                                                    सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान दिवस को 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। पीएम मोदी ने करतारपुर साहब कॉरिडोर बनवा दिया तो अयोध्या में भी 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और राम मंदिर का निर्माण हुआ। हमने समाज को जाति-खेमे में नहीं बांटा। चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। हमने कहा कि भारत के हर नागरिकों का यहां के संसाधनों पर अधिकार है।

इसे भी पढ़ें – सत्ता के मद में मर्यादा भूल गये है भाजपा कार्यकर्ता : अखिलेश

CM Yogi’s Rally In Rampur -मुख्यमंत्री ने कहा रुद्रविलास चीनी मिल की कार्रवाई के लिए पैसा आवंटित कर दिया है। मैंने कहा है कि डीपीआर तैयार कराकर शेष कार्रवाई आगे बढ़ाओ, जिससे आने वाले समय में रामपुर को नई चीनी मिल की सौगात दे सकें। अन्नदाता किसानों की वर्षों से इस मांग को हम समयबद्ध ढंग से पूरा कर पाएंगे। हमने अपने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा है कि विकास के मुद्दे पर पीछे नहीं हटना है।

Exit mobile version