Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक जी को गांव वालों ने घेरा: “आप 5 साल कहां थे?” निरंजन राय के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
    • अबू धाबी BAPS मंदिर ने रचा इतिहास: ‘द फेयरी टेल’ को मिला AV दुनिया का ‘ऑस्कर’ सम्मान
    • प्यार का ड्रामा! पांच बच्चों की मां लिव-इन से लौटी, पति के लिए सड़क पर किया हंगामा
    • BSF का बड़ा एक्शन : 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर
    • झारखंड में IED ब्लास्ट : CRPF जवान शहीद, हमले में विधायक का भाई भी घायल
    • Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार डीएलएड परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति दर्ज
    • खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं
    • ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला : बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आजादी का अमृत महोत्सव पर योगी का एलान, यूपी के 75 बस स्टैंडों को मिलेगी नई पहचान

    आजादी का अमृत महोत्सव पर योगी का एलान, यूपी के 75 बस स्टैंडों को मिलेगी नई पहचान

    August 6, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आजादी का अमृत महोत्सव के बीच यूपी के 75 बस स्टैंडों को नई पहचान मिलने जा रही है। बस स्टैंडों के साथ-साथ 75 बसों का भी नाम बदला जाएगा। बदला हुआ नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किए जाने की तैयारी है।  आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi’s Announcement) ने इसे लेकर निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश की 75 बसों को भी स्वतंत्रता समर के योद्धाओं के नाम पर नई पहचान दी जाएगी। सीएम के निर्देश के बाद अब यूपी रोडवेज की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।

    इसे भी पढ़ें – तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा करा सकती है बीजेपी – अखिलेश यादव

    समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों का प्रेजेंटेशन देखा। मुख्यमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप में मनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रत्येक जनपद में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्थलों, शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही शहीद स्मारकों पर पुलिस व पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्र धुनों का वादन करने के लिए कहा है।

    CM Yogi’s Announcement – मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने अपने जिलों के स्वतंत्रता संग्राम शहीदों के परिजनों, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों एवं अन्य राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कारों से सम्मानित महानुभावों को ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज भेंट करने के लिए कहा है। इस बार प्रदेश के 58,189 ग्राम पंचायतों के नवनिर्मित ग्राम सचिवालयों में 15 अगस्त को पहली बार ध्वजारोहण एवं जनभागीदारी के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के 7500 अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराकर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – सपा ने शुरू की निकाय चुनावों की तैयारी, 17 नगर निगमों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधों के रोपण का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रत्येक मंडी समिति में 75-75 पल्लेदारों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में अमृत मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश में 75000 लोगों की भागीदारी होगी। सीएम ने कहा कि समाज के 75 विभिन्न व्यवसायों यथा- डॉक्टर, नर्स, व्यापारी, कृषक, आशा बहुएं, अधिवक्ता, शिक्षक, स्वच्छाग्रही आदि की अपने अपने व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करने वाली वेशभूषा में ‘हम सब एक हैं प्रभातफेरी’ निकाली जाएंगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया : बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.