Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज
    • खुशखबरी! लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज अकाउंट में पहुंचेगी सम्मान निधि, CM मोहन यादव ने श्योपुर से दिया तोहफा
    • कफ सिरप त्रासदी के बाद केंद्र का सख्त फैसला: फिनिश्ड दवाओं में DEG-EG टेस्ट अनिवार्य, सेहत से कोई समझौता नहीं
    • वर्दी पर लगा दाग: भोपाल में दो सिपाहियों ने DSP के साले को पीट-पीटकर मारा, परिजन बोले- CBI जांच से ही मिलेगा न्याय
    • शर्मनाक सजा! दमोह में मीम शेयर करने की ऐसी क्रूर सज़ा, युवक से धुलवाए पैर, और गंदा पानी पीने को किया मजबूर
    • वर्दी पर लगा दाग: युवक की हत्या के आरोपी दोनों फरार कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हड़कंप
    • करंट का खौफनाक मंजर: बिजली के खंभे पर चढ़ते ही शख्स को लगा जोरदार झटका, शरीर से निकलने लगी चिंगारी
    • दिवाली-छठ की भीड़ से मिलेगी मुक्ति! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेलवे का ‘मेगा प्लान’ जारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मुख्यमंत्री योगी ने 795 अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, दीं शुभकामनायें

    मुख्यमंत्री योगी ने 795 अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, दीं शुभकामनायें

    April 5, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    CM Yogi Distributed Appointment Letters
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न विभागों में उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित 795 (CM Yogi Distributed Appointment Letters) अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र में काम करने वाले अधिकारियों के बारे में माना जाता है कि वे कहीं भी झण्डा गाड़ सकते हैं। प्रदेश की 25 करोड़ जनता तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण रहता है। आप सब सौभाग्यशाली हैं जो इस सरकारमें नौकरी के लिए आवेदन किये। पूरी पारदर्शिता के साथ आपका चयन हुआ है। कहीं भी आपको घूस नहीं देना पड़ा। इससे पहले की स्थिति के बारे में सब जानते हैं।

    इसे भी पढ़ें – प्रो. तारिक मंसूर का AMU वीसी पद से इस्तीफा, योगी सरकार में बने एमएलसी

    CM Yogi Distributed Appointment Letters – मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले पद खाली थे। एक लाख 64 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती हमारी सरकार में हुई। जब पुलिस ही नहीं होगी तो कानून व्यवस्था कैसी होगी। पीएसी की 54 कम्पनियां समाप्त कर दी गयी थीं। भर्ती नहीं हो पा रही थी। सभी आयोग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए थे। युवाओं को आंदोलन करना पड़ रहा था। भाई-भतीजावाद व्याप्त था। पैसे का बोलबाला था। कुछ लोगों के घरों से सूची भेजी जाती थी। अयोग्य लोगों को चयन बोर्डों की जिम्मेदारी दी जाती थी।

    इसे भी पढ़ें – तंत्र मंत्र के फेर में एक परिवार के आठ सदस्यों ने खुद को कमरे में बंद किया, अस्प्ताल में भर्ती

    मुख्यमंत्री ने जिन अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए हैं, उनमें चिकित्साधिकारी, आबकारी निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक उद्यान निरीक्षक (वर्ग-3), अपर जिला सूचना अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। इस अवसर पर चयनित युवाओं ने अपने विचार भी रखे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शी व्यवस्था को लागू करने के लिए योगी सरकार की तारीफ की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री एके शर्मा, अनिल राजभर, लक्ष्मीनारायण चौधरी, नितिन अग्रवाल के अलावा मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह समेत शासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मस्जिद के अंदर तिहरा हत्याकांड: मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की निर्मम हत्या, 6 घंटे में सुलझी गुत्थी, हिरासत में दो नाबालिग छात्र

    प्रेमानंद महाराज की भक्तिमय ‘मिनी पदयात्रा’: सैकड़ों भक्तों को दिए दर्शन, वृंदावन की गलियों में गूंजे राधा रानी के जयकारे

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.