भोपाल: सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही और सरकारी ढर्रे को लेकर अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन समेत सभी सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर हाजिरी के कड़े निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए (strictness on MP government employees) ये स्पष्ट कर दिया है कि इन निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

फ्लाइंग स्क्वाड लेगी अटेंडेंस, नहीं मिले तो होगा एक्शन

मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों-अधिकारियों की अटेंडेंस की मॉनिटरिंग अब फ्लाइंग स्कवाड भी करेगी. राजधानी भोपाल के वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन सहित राजधानी के सभी कार्यालयों में टीमें गठित कर दी गई हैं. सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ऑफिस से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके तहत वल्लभ भवन, विंध्याचल, सतपुड़ा भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति, आने-जाने के समय और अनधिकृत अनुपस्थिति की जानकारी ली जाएगी.

सामान्य प्रशासन विभाग ने गठित की विशेष टीमें

इसमें सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर विशेष टीमें गठित कर सरकारी दफ्तरों में इनकी तैनाती कर दी है. इन टीमों का उद्देश्य सरकारी कार्यों में देरी रोकना और जनता से जुड़े मामलों में तत्परता सुनिश्चित करना है.

strictness on MP government employees – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन सहित अन्य शासकीय दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं. इन निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Share.
Exit mobile version