मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु यादव आज यानी कि 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सीएम के बेटे की शादी का कार्यक्रम पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी शादी में कोई वीआइपी होटल में नहीं हो रहा है. बल्कि मुख्यमंत्री के बेटे का विवाह (CM Mohan Yadav’s son got married) सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई है. यही वजह है कि इसकी चर्चा हो रही है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की खरगोन जिले के किसान दिनेश पटेल यादव की बेटी डॉक्टर इशिता यादव से सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हो रही है. डॉ. अभिमन्यु यादव ने एमबीबीएस के साथ मास्टर ऑफ सर्जन की डिग्री हासिल कर रखी है. इशिता यादव भी एमबीबीएस हैं.

इसे भी पढ़ें – इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सेवा हुई फ्लाप! यात्री नहीं मिलने से बुकिंग पोर्टल हुआ बंद

शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास, गीता कॉलोनी में माता पूजन के साथ रस्में शुरू हुईं. इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. जहां डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता एक रस्म के लिए बैलगाड़ी में बैठे हुए दिखाई दिए. इस कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की भी संभावना है.

CM Mohan Yadav’s son got married – सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीएम मोहन यादव के बेटे के अलावा 21 और जोड़ों की शादी हो रही है. इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के साथ- साथ कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं. यही वजह है कि पूरे उज्जैन में इस शादी की चर्चाएं हो रही हैं. सामूहिक सम्मेलन में शामिल होने बाबा रामदेव, पंडित धीरेंद्र शास्त्री, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मंत्री तुलसी सिलावट और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी पहुंचे हैं.

 

Share.
Exit mobile version