यूपी की राजनीति में लगातार झटके खा रही समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 17 नगर निगमों के (Civic Elections In UP) लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। समाजवादी पार्टी भले ही विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं हासिल कर सकी लेकिन उसने वोट प्रतिशत में शानदार बढ़ोतरी की है। खासकर शहरी क्षेत्रों में सपा का प्रदर्शन काफी सुधरा है।

इसे भी पढ़ें – कई कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, सपा नेता हैं मालिक

अखिलेश यादव महंगाई को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि सपा को उम्मीद के अनुसार सफलता मिल सकती है। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को मुरादाबाद नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। विधायक और सांसदों को पर्यवेक्षक बनाकर सपा ने अपनी रणनीति साफ कर दी है।

यूपी में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले नगर निकाय चुनाव को उसका सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। यह चुनाव भाजपा के लिए भी बड़ी परीक्षा है। भाजपा के स्तर पर भी इसकी तैयारियां चल रही हैं। उम्मीदवारों पर भी चर्चा हो रही है। समाजवादी पार्टी भी पर्यवेक्षकों के माध्यम से शहरी निकायों में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के कार्य में लग गई है।

सपा ने अलीगढ़ में विधायक नवाब जान और राम खिलाड़ी को जिम्मेदारी दी है। इसी तरह, आगरा में विधायक ब्रजेश कठेरिया, सचिन यादव, आशुतोष मौर्या, प्रयागराज में विधायक इंद्रजीत सरोज, संदीप पटेल, कानपुर में विधायक विशंभर सिंह यादव, रविदास मेहरोत्रा, चंद्रप्रकाश लोधी, गाजियाबाद में विधायक शाहिद मंजूर, संजय गर्ग, गोरखपुर में विधायक राममूर्ति वर्मा, संग्राम सिंह, झांसी में विधायक विनोद चतुर्वेदी, डॉ. मान सिंह यादव और बरेली में विधायक महबूब अली एवं ब्रजेश यादव को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें – स्कूल में कलमा पढ़ाने वालों पर प्रशासन सख्त, धर्म परिवर्तन समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Civic Elections In UP – मेरठ में विधायक स्वामी ओमवेश, आशु मलिक और प्रमोद त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है। मुरादाबाद में विधायक मनोज पारस, अब्दुल्ला आजम एवं रफीक अंसारी, लखनऊ में विधायक फरीद महफूज, अमिताभ बाजपेयी, धर्मराज सिंह (सुरेश यादव), वाराणसी में विधायक मनोज पांडे, जाहिद बेग, आरके वर्मा, सहारनपुर में सांसद जावेद अली खान, विधायक समर पाल सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। फिरोजाबाद में पूर्व सांसद अक्षय यादव, पूर्व विधायक राकेश राठौर, मथुरा-वृंदावन में विधायक अमिताभ बाजपेयी, सर्वेश सिंह, अयोध्या में विधायक अतुल प्रधान, कमाल अख्तर, शाहजहांपुर में विधायक अनिल वर्मा, अरमान खान को जिम्मेदारी दी है।

Share.
Exit mobile version