- कहा उनका नाम बुल्डोजरनाथ रखना चाहिए
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यही वजह है कि हर पार्टी अपने स्तर पर जीत के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। बता दें कि कांग्रेस महासचिव और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली की। जहां छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रियंका का समर्थन किया।
बता दें कि इस प्रतिज्ञा रैली में सीएम भुपेश बघेल ने सीएम योगी पर निशाना साधा। केवल इतना ही नही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को बुलडोजरनाथ भी कह डाला।
दरअसल, कबीर, बुद्ध और गोरखनाथ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘ये धरती कबीर, ये धरती भगवान बुद्ध..गुरु गोरखनाथ की धरती। जहां करुणा, प्रेम, दया और भायचारा है। यहीं से पूरे दुनिया को संदेश गया लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा है कि नाथ संप्रदाय में तो गरीबों, वंचितों, किसानों मजदूरों को गले लगाने की परंपरा है लेकिन योगी आदित्यनाथ जी…आपको क्या हो गया कि आप गरीबों के घर में बुलडोजर चलवाने लगे। आप योगी आदित्यनाथ हैं कि बुलडोजरनाथ हैं।
बता दें कि बघेल ने योगी ओर आरोप लगाते हुए कहा कि, ये प्रेम बांटने की जगह बदला लेने लगे। साथ ही आगे कहा कि, जिस जनता ने आपको पांच बार सांसद बनाया, 5 साल के लिए मुख्यमंत्री बनाया वही मुख्यमंत्री आज उसी जनता (किसानों, मजदूरों) के घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं। इनका नाम योगी आदित्यनाथ नही बल्कि बुल्डोजरनाथ होना चाहिए।