यदि आप बजट में दमदार बैटरी वाला फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए. स्मार्टफोन ब्रांड पोको (Poco) अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85 5G भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की डिस्प्ले और बैटरी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कर दी है. Poco C85 5G में 6.9-इंच का HD+ पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा. फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 106 घंटे से (cheap phone with 6000mah battery) ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है.
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन कन्फर्म
Poco ने X पोस्ट के जरिए बताया है कि Poco C85 5G में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्क्रीन की ब्राइटनेस 810 निट्स तक होगी जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर रहेगी. डिस्प्ले Flicker-Free, Low Blue Light और Circadian जैसी TUV सर्टिफिकेशन के साथ आएगा. फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा.
कलर ऑप्शन और डिजाइन
फोन भारत में तीन कलर ऑप्शंस में मिलेगा जिनमें Mystic Purple, Spring Green और Power Black शामिल होंगे. Poco C85 5G की मोटाई 7.99mm होगी जिससे यह बड़ी बैटरी के बावजूद स्लिम लगेगा. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए माइक्रोसाइट पहले से लाइव है और लॉन्चिंग के बाद यहीं से बिक्री शुरू होगी. डिजाइन सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखा गया है जो बजट यूज़र्स को पसंद आ सकता है.
बैटरी और चार्जिंग
Poco C85 5G में 6000mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि यह 29 घंटे सोशल मीडिया ब्राउजिंग, 16 घंटे Instagram Reels और 23 घंटे WhatsApp चैटिंग का बैकअप दे सकती है. फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है फोन को 0 से 50 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 28 मिनट का समय लगेगा.
कैमरा और प्रोसेसर (संभावित)
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 50MP का AI प्राइमरी कैमरा शामिल होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco C85 5G को MediaTek Dimensity 6100+ SoC से पावर मिलेगी जिसे 2.20GHz की पीक (cheap phone with 6000mah battery) क्लॉक स्पीड के लिए डिज़ाइन किया गया है.
