Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तरनतारन उपचुनाव को लेकर बोले CM Mann, कहा-11 नवंबर को…
    • अग्निवीर भर्ती रैली के लिए DC ने की तैयारियों की समीक्षा
    • फगवाड़ा में इनोवा कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर, उड़े वाहनों के परखच्चे
    • पंजाब के इस गांव वासियों की नई पहल, 13 एकड़ में… कर दिया ये बड़ा ऐलान
    • मम्मी-पापा I Love You, घर से Note लिखकर निकली बेटी और फिर…
    • शर्मनाक! ससुर और देवर ने विवाहिता से पार की दरिंदगी की हदें, मामला दर्ज
    • बंगाल में चुनावी धांधली का शक! एक शख्स के बैग से मिले सैकड़ों वोटर कार्ड, SIR के आने से पहले ही मचा हंगामा
    • जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: नेशनल कॉन्फ्रेंस की बड़ी जीत, 4 में से 3 सीटें जीतीं, बीजेपी को मिली 1 सीट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नए साल के जश्न के लिए दिल्ली में भारी सुरक्षा बंदोबस्त, पुलिस के 18,000 से अधिक जवान तैनात

    नए साल के जश्न के लिए दिल्ली में भारी सुरक्षा बंदोबस्त, पुलिस के 18,000 से अधिक जवान तैनात

    December 31, 2022 बड़ी खबर 3 Mins Read
    Celebration Of New Year
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : नए साल के जश्न के दौरान (Celebration Of New Year) सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी में जिला और यातायात पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को तैनात किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। अधिकारियों ने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए शहर में 125 स्थानों की पहचान की गई है। पुलिस के अनुसार पिछले साल नववर्ष की पूर्व संध्या पर कुल 657 चालान किये गये थे, जिनमें शराब के नशे में गाड़ी चलाने 36 मामले शामिल थे।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    उन्होंने बताया कि कनॉट प्लेस में रात आठ बजे से यातायात को सीमित कर दिया जायेगा और नशे में गाड़ी चलाने की जांच के लिये अल्कोमीटर का इस्तेमाल किया जायेगा। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने बताया, ‘‘हमने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। शनिवार को पूरे शहर में 16,500 से अधिक जवानों को नये वर्ष के जश्न के आलोक में तैनात किया गया है। विभिन्न जिलों में अन्य बलों के 20 से अधिक कंपनियों की तैनाती की गयी है।  उन्होंने बताया इस बार अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आतंकवाद रोधी उपाय किये जायेंगे। स्थानीय पुलिस, विशेष प्रकोष्ठ के साथ वास्तविक समय के समन्वय में, स्थिति की निगरानी करेगी।

    Celebration Of New Year – हमारा मकसद है कि दिल्ली के लोग नए साल को बेहतर तरीके से मनाएं। पाठक ने कहा कि इस दौरान महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता होगी और 2500 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की शहर में तैनाती होगी। उन्होंने कहा कि शहर में 1600 से अधिक पिकेट जांच के लिये स्थापित किये गये हैं और 1200 से अधिक सचल गश्ती वाहन तथा 2074 बाइक को सेवा में लगाया जायेगा।

    इसे भी पढ़ें – शैक्षणिक संस्थानों में यौन उत्पीड़न, राष्ट्रीय महिला आयोग ने जताई चिंता

    विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एस एस यादव ने कहा कि यातायात पुलिस के करीब 1,850 जवान स्थानीय पुलिसकर्मी के साथ संयुक्त जांच के लिये तैनात किये जायेंगे। हमने करीब 125 स्थानों की पहचान की है जहां शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए वाहनों की जांच की जाएगी। कनॉट प्लेस में प्रवेश करने के लिये शनिवार की रात आठ बजे के बाद से यातायात को सीमित कर दिया जायेगा और केवल अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश दिया जायेगा। मोबाइल दस्ते को भी वहां तैनात किया जायेगा ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में, नाबालिग के वाहन चलाने के मामले में तथा कार के ग्लास पर काली फिल्म लगाये जाने के मामले में कार्रवाई की जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जेवर एयरपोर्ट के पास आशियाना! YEIDA ला रहा 2200 प्लॉट्स की बंपर हाउसिंग स्कीम

    दिल्ली पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी: 75+ एनकाउंटर, सिग्मा गैंग का अंत! DCP संजीव यादव की लाइफ पर बन रही ब्लॉकबस्टर फिल्म

    पॉल्यूशन से जंग : दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान

    रेप के आरोपी को फटकार : दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- दोस्ती सहमति नहीं, यह यौन हिंसा का लाइसेंस नहीं

    दिल्ली की हवा हुई जानलेवा! 29 इलाकों का AQI 300 के पार, सांस लेना हुआ ‘बहुत मुश्किल’

    दिल्ली में सिग्मा गैंग का खूनी अंत! मर्डर के बाद मीडिया को कॉल, सोशल मीडिया पर डाला पर्चा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.