हांसी : CBSE बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में हांसी जिले की छात्रा प्रिया ने 98.20% अंक लाकर जिले में टॉप किया है. ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रिया ने न सिर्फ अपने (Hansi’s daughter Priya did wonders) परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है. प्रिया की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है. साथ ही हर कोई उसकी सराहना कर रहा है.
स्कूल में हुआ भव्य स्वागत: वहीं, परिणाम घोषित होने के बाद जब प्रिया अपने स्कूल आनंद स्कूल फॉर एक्सीलेंस पहुंचीं, तो वहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया. स्कूल परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. सभी ने प्रिया की इस सफलता पर गर्व जताया.
Hansi’s daughter Priya did wonders : प्रिया की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. ग्रामीण क्षेत्र से आने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी और लगातार प्रयास करते हुए यह मुकाम हासिल किया. उनके इस प्रदर्शन से जिले के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है.
