गत दिन गांव गहरी बारा सिंह के नजदीक पूर्व फौजी से हुई 15 लाख रुपए की लूट की कहानी झूठी निकली। उक्त पूर्व फौजी ऑनलाइन गेमिंग में रकम हार गया था और अपने परिवार का सामना करने से घबरा रहा था। इसी कारण उसने लूट की फर्जी कहानी बना ली।
पंजाब
यहां के सिविल अस्पताल में लेबर रूम की एक वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने महिलाओं के लेबर रूम में जबरन घुसकर वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोप में एक यू-ट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
“सीएम की योगशाला” के अंतर्गत 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा लैंड पोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से आज भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर, डेरा बाबा नानक में एक विशेष योग कैंप का आयोजन किया गया।
पंजाब सरकार की ओर से पंजाब में मानसून से पहले सभी जरूरी तैयारियों की एक बार फिर समीक्षा करने के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पिछले साल के मुकाबले पंजाब में ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के मध्य पंजाब पुलिस द्वारा आज एक विशेष आप्रेशन ओ.पी.एस. सील 15 चलाया गया। इस दौरान नशों और शराब की तस्करी पर नजर रखने के उद्देश्य के साथ सरहदी राज्य पंजाब में दाखिल होने या यहां से बाहर जाने वाले सभी वाहनों की जांच की गई।
इस बार मालवा क्षेत्र में बड़े रकबे में नरमे (कपास) की फसल बोई गई है। नरमा किसानों के अनुसार फिलहाल गुलाबी सुंडी और सफेद मक्खी से कोई खतरा नहीं है। इसी कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि मालवा बेल्ट में इस बार नरमे (चिट्टा सोना) की बंपर फसल हो सकती है।
भ्रष्टाचार के आरोप में विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। जहां एक ओर विजीलैंस द्वारा सैंकड़ों करोड़ों रुपए के घोटाले एवं बेनामी संपत्ति बनाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 6175 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकाने के मामले में अमृतसर पुलिस बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लुधियाना से एक और युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अमृतसर पुलिस ने पटियाला से रमनदीप सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
नेशनल हाईवे पर सफर को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने FASTag को लेकर नई सुविधा प्रदान करते हुए ‘FASTag एनुअल पास’ स्कीम शुरू करने का ऐलान किया है। जानकरी के मुताबिक 3,000 रुपये का FASTag 15 अगस्त से लॉन्च किया जाएगा।