मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के मध्य पंजाब पुलिस द्वारा आज एक विशेष आप्रेशन ओ.पी.एस. सील 15 चलाया गया। इस दौरान नशों और शराब की तस्करी पर नजर रखने के उद्देश्य के साथ सरहदी राज्य पंजाब में दाखिल होने या यहां से बाहर जाने वाले सभी वाहनों की जांच की गई।
पंजाब
इस बार मालवा क्षेत्र में बड़े रकबे में नरमे (कपास) की फसल बोई गई है। नरमा किसानों के अनुसार फिलहाल गुलाबी सुंडी और सफेद मक्खी से कोई खतरा नहीं है। इसी कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि मालवा बेल्ट में इस बार नरमे (चिट्टा सोना) की बंपर फसल हो सकती है।
भ्रष्टाचार के आरोप में विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। जहां एक ओर विजीलैंस द्वारा सैंकड़ों करोड़ों रुपए के घोटाले एवं बेनामी संपत्ति बनाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 6175 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकाने के मामले में अमृतसर पुलिस बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लुधियाना से एक और युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अमृतसर पुलिस ने पटियाला से रमनदीप सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
नेशनल हाईवे पर सफर को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने FASTag को लेकर नई सुविधा प्रदान करते हुए ‘FASTag एनुअल पास’ स्कीम शुरू करने का ऐलान किया है। जानकरी के मुताबिक 3,000 रुपये का FASTag 15 अगस्त से लॉन्च किया जाएगा।
दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में पंजाब व चंडीगढ़ के 5 संस्थानों को जगह मिली है। जानकारी के मुताबिक, पहली बार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैकिंग 2026 में भारत के 54 संस्थानों को जगह मिली, जोकि अब तक का सबसे बड़ी आंकड़ा है। इसमें पंजाब के 4 व चंडीगढ़ का एक संस्थान शामिल है।
शहर के पॉश इलाके माडल टाउन फेस-1 में वीरवार देर रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक एलआईजी फ्लैट में सेंध लगाकर घर से करीब 20 तोला सोना और 50 हज़ार रुपये की नकदी चुरा ली। चोरी की यह वारदात तब हुई जब परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे।
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी में संभावित जीत को लेकर हलचल नजर आ रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को जीत मिलती है तो उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.
केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए पंजाब को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने कर्ज सीमा पर की गई कुल कटौती में से पंजाब की करीब 4 हजार करोड़ रुपये की कटौती को बहाल कर दिया है। केंद्र के इस फैसले से पंजाब को कुछ राहत मिलेगी।