पंजाब

पंचायत द्वारा पास किए गए प्रस्ताव के अनुसार, अगर गांव का कोई लड़का या लड़की आपसी सहमति से प्रेम विवाह करता है, तो न सिर्फ उन्हें गांव में रहने की अनुमति नहीं होगी बल्कि उनके परिवार को भी गांव से बाहर कर दिया जाएगा।

चंडीगढ़ ने सफाई के मामले में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह रैंक स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में मिली है। यह सम्मान दिल्ली में हुए एक प्रोग्राम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल के संचालक को 10 आधुनिक 30 बोर पिस्तौल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

किसान यूनियनों के नेताओं द्वारा पावरकॉम विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ताओं के घरों और व्यापारिक स्थलों पर बिजली का चिप वाला मीटर लगाने संबंधी जारी किए गए बिल का विरोध करते हुए बिल को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की है।

पंजाब से नशे के खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशे पर जंग के तहत कार्रवाई करते हुए पंचायत विभाग ने पुलिस की मदद से थाना रमदास के सीमावर्ती गांव भूरे गिल निवासी गगनदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह जोकि एक नशा तस्कर है, के अवैध रूप से बने घर को गिरा दिया।

   बीएसएफ और पुलिस ने पंजाब में हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ और फिरोजपुर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन के 15 पैकेट बरामद किए गए हैं।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की उद्योग नीति को लेकर बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार अब इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न सेक्टरों के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाने जा रही है। हर सेक्टर के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें 8 से 10 सदस्य होंगे।

आम लोगों को बड़ी सुविधा प्रदान करते हुए सेवा केन्द्रों पर कई नई सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे पहले प्रशासन द्वारा मॉडल टाउन के सेवा केन्द्र का समय सुबह 8 से रात 8 बजे तक किया जा चुका है जोकि पब्लिक के लिए बड़ी राहत बन रहा है।

यहां की अदालत में तैनात एक महिला जज के गनमैन ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुंदरा गांव निवासी हरजीत सिंह (34) के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 10 साल के बेटे को छोड़ गया है।

बेहतर शासन और दक्षतापूर्वक सेवाएं देकर नागरिकों को और अधिक संतोषजनक अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब सरकार राज्यभर में 44 और सेवा केंद्रों को क्रियाशील बनाकर प्रशासनिक सेवा नेटवर्क का विस्तार करने जा रही है।