गुरुहरसहाय : फिरोजपुर-फाजिल्का जी.टी. रोड पर गांव लालचियां के पास सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक मैक्स गाड़ी और एक ऑल्टो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार में चार लोग सवार होकर अबोहर से अमृतसर साहिब जा रहे थे तथा एक मैक्स गाड़ी अबोहर की तरफ जा रही थी। किसी कारणवश दोनों गाड़ियां लालचियां गांव के पास आपस में […]
पंजाब
पंजाब पुलिस द्वारा एक IAS अधिकारी को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। मोहाली के इलाकों में घूम रहा ये फर्जी IAS अधिकारी बिल्कुल असली अधिकारी के तरह लगता था। मिली जानकारी के अनुसार इस फर्जी IAS अधिकारी ने अपने कार पर भारत सरकार लिखी हुई प्लेट लगाई हुई थी और लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। इस फर्जी अधिकारी की पहचान पवन कुमार निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। इसी बीच खबर मिली कि वह 2 लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने मोहाली लाया, जिसके बाद जांच करने पर मोहाली के […]
जालंधर सहित पंजाब भर के लोग आज बड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। दरअसल, तहसीलदार की गिरफ्तारी के चलते पंजाब भर में रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया, जिसके चलते आज सुबह से सभी दफ्तरों में कामकाज ठप्प है। गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कुछ दिन पहले तहसीलदार को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था, जिसके चलते पंजाब भर के रेवेन्यू अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान किया। ऐसे में तहसीलों में कामकाज ठप्प होने पर लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कई लोगों ने विदेश जाना और कईयों को […]
नगर पंचायत खमाणों द्वारा शहर की स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिलों का भुगतान ना होने के कारण पावरकॉम कारपोरेशन के कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना करते नगर पंचायत दफ्तर खमाणों द्वारा डिफाल्टर मीटरों की रहती 7 लाख 55 हजार की रकम जमा ना करवाने के कारण सभी वार्ड की स्ट्रीट लाइट के मीटर की तारें काट दी है। इस कारण शहर के सारे वार्ड में अंधेरा छा गया। पावरकॉम के एस.डी.ओ. रजनीश पाल ने बताया कि डिफाल्टर रकम जमा करवाने के लिए दफ्तर नगर पंचायत को हम कई बार लिखती पत्र भी भेज चुके है फिर भी […]
जलालाबाद,फाजिल्का: जिला मजिस्ट्रेट अमरप्रीत कौर संधू ने बी.एन.एस.एस. की धारा 163 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में विभिन्न पाबंधियां जारी की हैं। ये प्रतिबंध 30 अप्रैल, 2025 तक प्रभावी रहेंगे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में 50 माइक्रोन से कम मोटाई, 8*13 से कम आकार तथा बिना प्रतिबंधित रंग वाले डिस्पोजेबल प्लास्टिक लिफाफों के निर्माण/उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा इन लिफाफों को नालियों/सीवरेजों या सार्वजनिक स्थानों पर फैंकना भी प्रतिबंधित है। एक अन्य आदेश जारी कर आम जनता को फाजिल्का जिले […]
पंजाब में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। पिछले सप्ताह के अंत में हुई ओलावृष्टि के साथ ही पंजाब में एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं। हालांकि 2 दिन तक ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से मौसम से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर ओलावृष्टि की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पंजाब के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए 4 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज शाम को फिर मौसम […]
चंडीगढ़ : पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ शुरू की गई निर्णायक जंग के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा होगा। यहां जारी एक प्रेस बयान के जरिए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करी में शामिल लोगों को स्पष्ट और कड़ी चेतावनी दी है कि या तो वे राज्य छोड़ दें या अपनी अवैध गतिविधियों को पूरी तरह से बंद कर दें। उन्होंने कहा […]
जालंधर : जालंधर के सुच्ची पिंड में आज पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ को जानकारी मिली थी कि सोनू खत्री गैंग के कुछ गुर्गे इलाके के छिपे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से पुलिस द्वारा उन पर नजर रखी जा रही थी। आज जब पुलिस उन्हे पकड़ने गई तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग के बाद सोनू खत्री गैंग के दोनों गुर्गे घायल हो गए हैं। उनकी पहचान सुखविंदर उर्फ सुखा और हरप्रीत के रुप में हुई है। यह भी पता चला है […]
लुधियाना: पंजाब सरकार की तरफ से तबादलों का दौर लगातार जारी है। सरकार ने प्रबंधकीय जरूरतों व लोक हितों को ध्यान में रखते हुए पंजाब राज्य स्कूल शिक्षा विभाग में काम कर रहे पी.ए.एस.-1 काडर के अधिकारियों की तबादले व तैनातियां की गई है। यह उक्त आदेश मुख्यमंत्री सी.एम. मान के नेतृत्व में जारी किए गए हैं। जिन काडरों के तबदाले व तैनाती की गई है उनकी सूची नीचे दी गई है।
दीनानगर: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पुलिस ने दीनानगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से नशीले पदार्थों सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.पी. दीनानगर दिलप्रीत सिंह (आई.पी.एस.) ने बताया कि ए.एस.आई. रमेश कुमार अपने साथियों के साथ दीनानगर के इलाके में चेकिंग कर रहे थे कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पनियाड़ मोड़ के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की तो एक मोटरसाइकिल सवार युवक गांव माई उमरी के कोठे […]