लुधियाना: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग वेस्ट सर्कल के कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा द्वारा नैशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (एन.एफ.एस.ए) डिपो होल्डर वेल्फेयर एसोसिएशन के पंजाब प्रधान मिट्ठू घेंट एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान ब्लॉक नंबर 21 और 29 के डिपो होल्डरों के लाइसैंस रिन्यू करने सहित पिछले फेज दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े लाभ पात्र परिवारों को बांटी गई गेहूं की मार्जिन मनी जारी कर 100 के करीब डिपो होल्डरों को बड़ी राहत दी है। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान मिट्ठू घेंट, राजकुमार शर्मा, हरदीप सिंह दीपी,सुखबीर सिंह, निर्भय सिंह और दविंदर […]
पंजाब
तरनतार : जिला पुलिस ने 5 नशा तस्करों की 2 करोड़ 59 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए सख्त अभियान के परिणाम स्वरूप पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। जिला एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा ने बताया कि डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव व पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया है। इसके बाद कुलविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी माड़ी गोर सिंह की 70 लाख 80 हजार रुपए की […]
नेशनल महिला दिवस पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज खालसा कॉलेज फॉर विमेन अमृतसर पहुंचे। इस दौरान विशेष कार्यक्रम रखा हुआ था, जिसमें उन्होंने शिरकत की। इस दौरान कॉलेज की छात्रों के साथ बातचीत भी की और छात्रों ने सीएम मान से सवाल जवाब भी किए। वहीं इस मौके पर एक छात्रा ने सीएम मान से सवाल पूछा कि, क्या वह अपने घर पर भी मुख्यमंत्री की तरह ही रहते हैं। छात्रा के इस सवाल पर सीएम मान हंस पड़े। उन्होंने कहा कि वह घर पर सीएम की तरह नहीं रहते। महिलाएं जगत जननी हैं…उनसे डरना यूनिवर्सल ट्रूथ है, ये […]
फिरोजपुर: फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव अलीके में एक युवक की गोलियां मार कर हत्या करने के आरोप में थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने शिकायतकर्ता मुद्दई प्रेम पुत्र सोना द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर मनी बाबा पुत्र नामालूम,उसके भाई बसी बस्ती बाग वाली, केवल पुत्र साहबा ,मिंटू पुत्र करनैल और कीड़ू पुत्र बख्तावर वासी अलीके के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि उसका बेटा योथम दुकान बंद करके रात करीब साढ़े 8 बजे घर आ गया था जिसको फोन पर किसी ने कॉल की, […]
जालंधर : पंजाब के जालंधर मुंबई पुलिस की रोड होने की खबर मिली है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति गोराया से एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक, गोराया के गांव अट्टा में मुंबई पुलिस के साथ जालंधर देहात पुलिस ने रेड की और एक व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया है। एक युवक को मुंबई पुलिस ने दरवाजा खटखटाते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए युवराज सिंह तूर ने बताया कि उसकी पत्नी का इलाज मुंबई के एक […]
फतेहगढ़ साहिब : जि़ला फतेहगढ़ साहिब के एस.एस.पी. शुभम अग्रवाल द्वारा जिले भर में पुलिस कर्मचारियों के तबादले कर अधिकारियों व कर्मचारियों को तुरुंत अपने पहले स्टेशन से रिलीव हो कर नए स्थान के ड्यूटी ज्वाइन करने आदेश दिए गए हैं। जारी किए आदेशों में इंस. अमरदीप सिंह को इंचार्ज स्पेशल ब्रांच के साथ साथ इंचार्ज ई.ओ विंग, इंस. कुलवंत सिंह को इंचार्ज पी.ओ स्टाफ के साथ साथ इंचार्ज टैफिक पुलिस-1 मंडी गोबिंदगढ़ व थानेदार हरकीरत सिंह को इंचार्ज लिटीगेशन ब्रांच के साथ साथ इंचार्ज पी. सी ब्रांच फतेहगढ़ साहिब का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। इसी तरह ट्रैफि़क […]
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पद से ज्ञानी रघबीर सिंह को हटाने को लेकर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ा बयान सामने आया है। CM Mann ने इस मामले में सुखबीर सिंह बादल का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला किया है। यही नहीं इस फैसले को उन्होंने बदलाखोरी बताया है। CM Mann ने कहा कि यह धार्मिक मामला है। होना तो यह चाहिए था कि राजनीति धर्म से सीखती, लेकिन अब जब राजनीति ने धर्म सिखाना शुरू कर दिया है, तो यही हुआ है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की आंतरिक कमेटी ने जत्थेदार साहिब को […]
समराला : शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे समराला थाना अंतर्गत गांव ढिलवां के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी और उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान समराला निवासी कपिल मरवाहा (46) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी बीज कंपनी में काम करने वाले समराला निवासी कपिल मरवाहा आज अपनी ड्यूटी पर खन्ना जा रहा था। जैसे ही वह गांव ढिलवां में पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो उसने पेट्रोल डलवाने के […]
लुधियाना: फूड सेफ्टी नियमों का ठेंगा दिखा कर महानगर की मशहूर बेकरी खाने पीने का एक्सपायरी सामान बेच कर लोगों को बीमारिया बांट रही है। मामला कॉलेज रोड पर स्थित मशहूर एक बेकरी का है जहां पर एक्सपायरी खाने पीने का सामान सरेआम दुकान पर रख कर लोगों को बेचा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद जब बेकरी पर ‘पंजाब केसरी’ की टीम द्वारा दौरा किया गया तो पाया गया बेकरी में जो बिस्किट लोगों को बेचे जा रहे हैं वह फरवरी 2025 में एक्सपायर हो चुके हैं और पैकिंग पर न्यूट्रीशन संबंधी जानकारी भी नहीं लिखी […]
डेराबस्सी : पंजाब मुख्यमंत्री मान ने पंजाबवासियों से की गई एक और गारंटी पूरी कर दी है ‘तंदुरुस्त पंजाब’ मिशन की सफलता का जिक्र करते हुए पंजाब के सीएम मान ने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की राज्य सरकार की गारंटी सफलतापूर्वक पूरी की जा रही है, ताकि कोई भी पंजाबी इलाज से वंचित न रहे। गत दिन गुरुवार को श्री सुखमणि इंसीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च का नींव पत्थर रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा किसी भी समृद्ध समाज की रीढ़ होती है। बेहतर चिकित्सा शिक्षा प्रणाली यह सुनिश्चित करती है कि हम […]