पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expansion In Punjab) में पांच नए मंत्रियों ने शपथ ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, अमृतसर साउथ से इंदरबीर सिंह निज्जर, फौजा सिंह सरारी, चेतिन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

इसे भी पढ़ें – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनमानस में दिखा भारी उत्साह, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित करोड़ो लोगो ने किया योगाभ्यास

Cabinet Expansion In Punjab – शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजभवन के सभागार में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। संविधान के मुताबिक पंजाब में मुख्यमंत्री को लेकर कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में पांच नए सदस्य जुड़ने के बाद यहां मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो गई है। यानी अभी तीन मंत्रियों की और गुंजाइश है।

इसे भी पढ़ें – भारतीय नौसेना का ऐतिहासिक कदम, अग्निपथ के जरिए पहली बार महिला नाविकों की होगी भर्ती

सुनाम से विधायक अरोड़ा दो बार विधानसभा जा चुके हैं। उनके अलावा बाकी पहली बार विधायक बने हैं। इन सभी ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण किया। इन पांच मंत्रियों में से चार मालवा क्षेत्र के हैं और एक माझा रीजन का है। बता दें कि पिछले सप्ताह भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान संभवित मंत्रियों के नाम पर भी बातचीत हुई थी।

Share.
Exit mobile version