पहाड़ों की यात्रा करने वालों में अब ट्रैकिंग को पसंद करने लगे हैं. ये भारत में सोलो ट्रैवलिंग का बेस्ट ट्रेंड है. पर ज्यादातर लोगों में ये कंफ्यूजन रहती है कि ट्रैकिंग और कैंपिंग में काफी खर्च आता है. इसलिए (visit these beautiful places of India) अधिकतर इसे नजरअंदाज करते हैं. वैसे देश में कई ऐसे ट्रैक हैं जिन्हें कम पैसे में आसानी से कंप्लीट किया जा सकता है.
visit these beautiful places of India – एक समय था जब पहाड़ों पर ट्रैवलिंग, ट्रैकिंग या दूसरे एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए हजारों रुपये लगते थे. लेकिन सोशल मीडिया और कंपटीशन की वजह से ट्रैवलिंग का तरीका काफी सस्ता हो गया है. अब कई ऐसे मार्केटिंग प्लेटफॉर्म आ गए हैं जो सिर्फ 5 से 6 हजार में रहना-खाना और कई चीजों की सुविधा देते हैं.
खीरगंगा ट्रैक, हिमाचल
हिमाचल के खीरगंगा को ट्रैकिंग के लिहाज से बहुत पसंद किया जाता है. आपका खर्च वैसे आपकी पसंद और बजट पर तय करता है लेकिन एवरेज किया जाए तो इस ट्रैक को 5 से 7 हजार में पूरा किया जा सकता है. ये इस पर भी डिपेंड करता है आप दिल्ली से यहां जा रहे हैं या फिर चंडीगढ़ से. चलिए आपको बताते हैं इसके एक रियलिस्टिक खर्च के बारे में…
दिल्ली टू खीरगंगा ट्रैकिंग
इसके लिए आपको दिल्ली से कसोल या भुंतर की बस लेनी होगी. नॉर्मल बस के लिए 800 से 1000 लगते हैं अगर वोल्वो या एसी बस लेते हैं तो इसके लिए 1200 से 1500 रुपये तक देने पड़ते हैं. आने जाने के बुकिंग 1500 से 2800 तक बैठ जाती है.
कसोल से बरशैणी
कसोल एक पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है यहां पहुंचने के बाद ही खीरगंगा ट्रैक की शुरुआत होती है. इसकी दूरी 12 से 16 किलोमीटर है. आप यहां से लोकल बस ( 50 से 100), शेयरिंग टैक्सी ( 150-300 रुपये), और प्राइवेट टैक्सी 500 से 2000 में होती है. ट्रैक के लिए परमिट या फीस 100 प्रति व्यक्ति लगती है.
