• स्वतंत्र देव सिंह ने तीनों को पार्टी में शामिल कराया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। इस बीच भाजपा ने कांग्रेस और बसपा को जोर का झटका दिया है।

बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह एवं पार्टी के पूर्व प्रत्याशी गिरीश अवस्थी और कांग्रेस के पुराने नेता महेश तिवारी ने बीते शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने तीनों को पार्टी में शामिल कराया हैं। छोटे सिंह बसपा में 2007 से 2012 तक कालपी से विधायक रहे है और अब वह भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

छोटे सिंह को 2017 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ समय बाद ही उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा से निकाल दिया गया था।

तब से छोटे सिंह बसपा में अलग थे। इसी तरह 2017 में बसपा के गढ़ माधौगढ़ सीट से चुनाव लड़े गिरीश अवस्थी ने बीते शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

वही बसपा के कद्दावर नेता गिरीश को 2022 में भी बसपा का माधौगढ़ सीट से प्रत्याशी माना जा रहा था लेकिन शीतल कुशवाहा को टिकट मिलने की बात से चर्चाओं पर विराम लग गया।

लिहाजा भाजपा में पहले से ही गिरीश की मजबूत पकड़ है, जिसके चलते उन्होंने बसपा छोड़ने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश तिवारी पिरौना भी भाजपा में शामिल हो गए।

Exit mobile version