मेरठ : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव अपने घर पर बैठकर ही चुनावी प्रक्रिया को पूरा होता देख रहे हैं। अखिलेश ने हार स्वीकार कर ली है। एनडीए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रहा है। 400 पार सीटें हासिल करके नरेंद्र मोदी (Brijesh Pathak On Akhilesh) तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। सूरजकुंड पार्क के सामने स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर प्रहार किए।
इसे भी पढ़ें – डंपर ने दो मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने से किसानों का सम्मान हुआ है। इसके लिए नरेंद्र मोदी का आभार। मोदी सरकार ने किसानों के हित में बड़े कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सामने हार को देखकर अवसाद में आ गए हैं। वे अभी तक चुनाव प्रचार पर नहीं निकल पाए। ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी संभावित हार को देखकरघर में बैठे हैं और प्रचार तक को नहीं निकल रहे। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
इसे भी पढ़ें – मैं गरीब और मजलूमों की आवाज हूं : सांसद मेनका गांधी
Brijesh Pathak On Akhilesh – ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की बयार आई हुई है। प्रदेश से गुंडे-माफिया पलायन कर चुके हैं। भाजपा सरकार ने दंगाइयों के होश ठिकाने लगा दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश बन रहा है, जो देश को विकसित भारत बनाएगा। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के नाम से दिल्ली में कमरा तक नहीं मिलता था, लेकिन अब यूपी का नाम सुनते ही लोग हाथ मिलाने आ जाते हैं।