बोकारो : जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के कारीपानी गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक भयावह घटना सामने आई है। नशे में धुत एक बेटे ने पारिवारिक विवाद के चलते (drunken son murdered his father) अपने ही पिता की टांगी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और आक्रोश व्याप्त है।
मृतक जयलाल करमाली (63 वर्ष) का 30 वर्षीय बेटा अर्जुन करमाली लंबे समय से शराब की लत का शिकार था। शुक्रवार देर रात जब वह नशे की हालत में घर लौटा, तो पिता ने उसकी जीवनशैली और नशे की लत को लेकर फटकार लगाई। पिता ने उसे समझाया कि उसकी हरकतों के कारण परिवार में अशांति है और उसकी पत्नी भी मारपीट से तंग आकर मायके चली गई है।
drunken son murdered his father – पिता की नसीहत अर्जुन को नागवार गुजरी और दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर अर्जुन ने घर में रखी टांगी उठाई और अपने पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जयलाल करमाली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अर्जुन को पकड़ लिया और घर में ही बांधकर रखा। सूचना मिलते ही जगेश्वर बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
