Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया
    • Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज
    • Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी वजह
    • Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा क्रेज
    • Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम
    • Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नियम
    • Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ना
    • Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी के साथ श्रीरामलला का आशीर्वाद लेगी पूरी कैबिनेट

    अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी के साथ श्रीरामलला का आशीर्वाद लेगी पूरी कैबिनेट

    November 9, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अयोध्या : मिशन 2024 को साधने के लिए मोदी-योगी सरकार (Blessing Of Sri Ramlala) धार्मिक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व विकास के मुद्दों पर काम कर रही है। 11 नवम्बर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले योगी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या में बैठेगी। मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में लगभग 4 घंटे के लिए कैबिनेट की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहित उनकी कैबिनेट के मंत्री, अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 11 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे। वहीं से श्रीराम जन्मभूमि परिसर का पूजन एवं श्री रामलला विराजमान मंदिर में पूजा आदि करेंगे।

    इसे भी पढ़ें – हमारा लक्ष्य भारत, भाजपा और कमल निशान का विजय : प्रधानमंत्री मोदी

    मुख्यमंत्री योगी लगभग 12 बजे अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में मंत्री परिषद की बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश के इतिहास में योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं जो अयोध्या में अपनी कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2019 में कुम्भ मेला के दौरान प्रयागराज में भी मंत्रिपरिषद की बैठक की गयी थी। तब मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों ने संगम में पुण्य स्नान भी किया था।इसके अलावा काशी में भी कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है।अब भगवान श्रीरामलला की जन्मभूमि अयोध्या में योगी कैबिनेट की बैठक होगी।

    इसे भी पढ़ें – अब अलीगढ़ का नाम होगा ‘हरिगढ़’, नगर निगम ने प्रस्ताव पारित किया

    Blessing Of Sri Ramlala – कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के दो दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के संयोजन में सभी प्रमुख विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक तथा सूचना निदेशक भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे। कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी बैठक की समाप्ति के बाद रामकथा पार्क में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन का दावा

    UP Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज, सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग्स, जानें पूरा मामला

    बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीडियो हुआ वायरल

    लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नहीं करता, यूपी पुलिस बनी भरोसे का प्रतीक

    रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल हुए 4 भक्त, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.