नई दिल्ली : प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पार्टी के संकल्प पत्र को 140 करोड़ देशवासियों की एंबीशन (आकांक्षाओं) पूरा करने का मिशन बताया। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब और किसान को सशक्त करने की हमारी सोच से प्रेरित है। भाजपा लोगों को सम्मान के साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन और नए अवसर देना चाहती है।उन्होंने एकसाथ राज्यों (BJP’s Manifesto Released)और केन्द्र में चुनाव और समान नागरिक संहिता पर जोर देते हुए अपने अगले कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की गारंटी दी।
इसे भी पढ़ें – अगर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता : राज ठाकरे
प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्रियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। संकल्प पत्र में उल्लेखित गारंटियों को जिक्र करते हुए उन्होंने देश के समाजिक, डिजिटल और भौतिक ढांचागत सुविधाओं को विस्तार देने की अपनी सरकार की नीति को जारी रखने की बात कही।
इसे भी पढ़ें – मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, सुरक्षा बढ़ायी गई
BJP’s Manifesto Released – प्रधानमंत्री ने वर्तमान में जारी सरकार की योजनाओं को आगे भी जारी रखने और विस्तार देने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ 70 वर्ष के अधिक आयु के बुजुर्गों को दिया जाएगा। योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है। 3 करोड़ नए घर बनाये जायेंगे। लोगों के घरों तक सस्ती पाइप के माध्यम से गैस पहुंचायी जाएगी।मुद्रा ऋण को दोगुना यानी 20 लाख किया जाएगा। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जायेंगी। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, जनजातीय गौरव दिवस, एकलव्य स्कूल, तमिल भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा।