नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां डीडीयू मार्ग (BJP New Office) पर पार्टी की दिल्ली इकाई के नये कार्यालय भवन की शुक्रवार को आधारशिला रखी। नड्डा के साथ संगठन महासचिव बी एल संतोष और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई नेताओं ने इमारत की आधारशिला रखने से पहले विस्तृत भूमि पूजन किया। दिल्ली प्रदेश कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि हमारे कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं, यह हमारे संस्कार केंद्र हैं। हमारी पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है। सारी पार्टियां विचार से शून्य की तरफ जा रही हैं, जबकि हमारी पार्टी विचारों पर खड़ी है।
इसे भी पढ़ें – मस्ती की पाठशाला ने भाषा को बनाया आसान, कहानी, डांस और गानों के जरिए संस्कृत का ज्ञान
उन्होंने कहा कि देशभर के सभी जिलों में भाजपा कार्यालय स्थापित करने की कल्पना की ओर पार्टी अग्रसर है। आज 500 से अधिक पार्टी कार्यालय पहले से ही चालू हैं और लगभग 166 कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। आज का दिन उन सभी लोगों को याद करने का भी दिन है जिन्होंने दिल्ली प्रदेश में भाजपा की लंबी यात्रा में अपना योगदान दिया है। एक बार स्थापित होने के बाद, भाजपा दिल्ली का नया राज्य कार्यालय भाजपा कार्यकर्ताओं को विचारशील चर्चा करने, रणनीति बनाने, पार्टी का विस्तार करने और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम बनाने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।
इसे भी पढ़ें – इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय को पूर्वी दिल्ली में मिला नया कैंपस, उद्घाटन में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रहे मौजूद
BJP New Office – भाजपा नेताओं ने कहा कि दक्षिण भारतीय मंदिरों की वास्तुकला से प्रेरित यह चार मंजिला इमारत अगले 18 महीनों में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 825 वर्ग मीटर के भूखंड में बनने जा रही इस नई इमारत का निर्मित क्षेत्र 30,000 वर्ग फुट होगा। भाजपा नेताओं के मुताबिक, नये कार्यालय परिसर में भाजपा की दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों के दफ्तरों के साथ-साथ पार्किंग, कैंटीन और 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला सभागार भी होगा।