दिल्ली प्रदेश भाजपा ने (BJP Changed Candidates) अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने के बाद नौ उम्मीदवारों के टिकट काट दिए हैं। इनमें दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के चार, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के तीन और उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। प्रदेश भाजपा की ओर से बदले हुई उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की गई है।भाजपा ने पहली सूची में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के महरौली वार्ड संख्या 155 से पहले मौजूदा निगम पार्षद आरती यादव को टिकट दिया था, लेकिन रातोंरात उनका टिकट काटकर यहां से मनोज शर्मा की पत्नी इंदू शर्मा को टिकट दे दिया गया।
इसे भी पढ़ें – MCD पर कब्जे के लिए के लिए सज गयी रणभूमि, चुनावी दंगल में उतरे 1593 प्रत्याशी
BJP Changed Candidates – सोमवार रात को प्रदेश भाजपा की ओर से दिल्ली में भाजपा के छह जिलाध्यक्षों को हटा दिया था। उन्हें हटाने के पीछे तर्क दिया गया था कि उनके पारिवारिक सदस्य या वे खुद चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें अस्थायी तौर पर पद से हटाया गया। उनकी जगह रात 1 बजे छह नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के महज 12 घंटे बाद ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक ट्वीट कर सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और विपक्ष को भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिला गया।
इसे भी पढ़ें – फेदर्स ऑफ पाप, भाजपा ने पोस्टर के जरिए केजरीवाल पर किया हमला
भाजपा में जिलाध्यक्षों को लेकर हुए बदलाव पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि भाजपा के अंदर एमसीडी चुनाव को लेकर बड़ी बगावत होने वाली है। यही वजह है कि संगठन की नींव कहे जाने वाले जिलाध्यक्षों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पार्टी मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तीन दलों के सभी उम्मीदवारों ने आखिरी दिन ही नामांकन किया है। वहीं, भाजपा के अंदर बगावत शुरू हो गई है। क्योंकि संगठन में सबसे पहले जमीनी हकीकत भांपने वाले जिलाध्यक्ष नींव होते हैं।