नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह जनता के साथ कपट की राजनीति कर रहा है और भाजपा को बदनाम करने में लगा है, (BJP Broke The Myth) लेकिन जनता उसके झूठ का पर्दाफाश कर रही है। श्री मोदी ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में पार्टी के प्रदर्शन की खुशी में शाम को यहां राष्ट्रीय मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा में कहा, “आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं।
इसे भी पढ़ें – कुछ कह रहे मर जा मोदी, देश कह रहा मत जा मोदी : प्रधानमंत्री
आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “पूरा देश भाजपा के साथ है और आज अल्पसंख्यक भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं, “मर-जा-मोदी; जनता ने कहा है मत-जा-मोदी।” श्री मोदी ने देश में भाजपा के लगातार उठते राजनीतिक ग्राफ के संदर्भ में कहा कि पार्टी के “विजय अभियान का रहस्य छिपा है ‘त्रिवेणी’ में…इसकी पहली शक्ति हैं- भाजपा सरकारों के कार्य, दूसरी शक्ति है- भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति और तीसरी शक्ति है- भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा-भाव।”
इसे भी पढ़ें – त्रिपुरा में भाजपा की जीत, प्रधानमंत्री मोदी ने विकास व स्थिरता के लिए वोट बताया
BJP Broke The Myth – उन्होंने कहा है कि भाजपा ने मिथक तोड़े हैं ।आज पूरा देश पार्टी के साथ है। आज अल्प संख्यक भी भाजपा के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छोटे राज्यों का अपमान किया जबकि भाजपा कठिन चीजों पर काम करती है, ईमानदारी से प्रयास करती है। उन्होंने कहा, “आज के नतीजों के बाद कांग्रेस ने छोटे राज्यों के प्रति अपनी नफरत को फिर से जगजाहिर कर दिया। कांग्रेस कह रहीहै कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो…तो ऐसे ही बोल निकलते हैं।”