Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिंदे बनाम उद्धव की असली लड़ाई: संभाजीनगर क्यों बना शिवसेना के कब्जे की जंग का अखाड़ा?
    • केजरीवाल का हमला: ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फिंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता
    • उत्तराखंड में शीत लहर की दस्तक: केदारनाथ में पारा शून्य से नीचे, हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका, वीकेंड पर भारी बर्फबारी का अलर्ट
    • रिश्ता शर्मसार: झुंझुनूं में पिता ने खुद ही किया बेटी का अपहरण, पूरी वारदात CCTV में कैद
    • मानवता की मिसाल: 25 लाख का इलाज गांव वालों ने कराया मुफ्त, बच्ची को मिला नया जीवन
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास : पंजाब के छात्र अब Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • अमृतसर-जालंधर में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, खेलों में जल्द पूरे देश में नंबर वन होगा पंजाब- ‘CM मान’
    • पंजाब सरकार की ‘राइट टू बिज़नेस एक्ट’ नीति ने बदल दिया उद्योग जगत का चेहरा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, नीतीश की सीट भी शामिल

    बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा, नीतीश की सीट भी शामिल

    February 23, 2024 बिहार 2 Mins Read
    Bihar Legislative Council Election
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पटना : निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की शुक्रवार को घोषणा की जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीट भी शामिल है। कुमार के अलावा जिनका वर्तमान कार्यकाल छह मई को समाप्त हो रहा है उनमें सदन में प्रतिपक्ष की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उनकी पार्टी के सहयोगी राम चंद्र पूर्वे शामिल हैं। इन सीट (Bihar Legislative Council Election) पर चुनाव के लिए अधिसूचना चार मार्च को जारी की जाएगी और 11 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 14 मार्च है।

    इसे भी पढ़ें – विश्वास मत में नीतीश सरकार की जीत, पक्ष में पड़े 129 वोट

    बिहार विधानसभा के सदस्य 21 मार्च को इन 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगे और वोटों की गिनती 23 मार्च तक पूरी करनी होगी। इनमें से तीन सीटें भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के पास हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान और सैयद शाहनवाज हुसैन और पूर्व राज्य मंत्री मंगल पांडेय कर रहे हैं। कांग्रेस के पास केवल एक सीट है जिसका प्रतिनिधित्व प्रेम चंद्र मिश्रा करते हैं। मुख्यमंत्री कुमार के अलावा पार्टी के अन्य नेता जिनका कार्यकाल समाप्त होने वाला है, उनमें संजय कुमार झा शामिल हैं। झा हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

    इसे भी पढ़ें – बिहार : राहुल गांधी ने कटिहार में रोड शो के साथ न्याय यात्रा फिर से शुरू की

    Bihar Legislative Council Election – इसके अलावा जद (यू) एमएलसी खालिद अनवर और रामेश्वर महतो का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। एक सीट पर मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन आसीन हैं। हालांकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पास पर्याप्त संख्या में विधायक नहीं हैं, लेकिन सुमन के लिए सीट मांझी ने 2018 में राजद के साथ गठबंधन कर अर्जित की थी। मांझी दो साल बाद राजग में लौट आए थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जनसुराज की पहली लिस्ट में दिग्गजों के रिश्तेदार: कर्पूरी ठाकुर की पोती से लेकर RCP सिंह की बेटी तक

    उम्मीदवारों की लिस्ट पर सस्पेंस खत्म? CEC की बैठक कब, BJP कब करेगी नामों का ऐलान?

    बिहार में चुनाव से पहले हाई अलर्ट: पटना और गया एयरपोर्ट से दो संदिग्ध गिरफ्तार

    महागठबंधन का मास्टरस्ट्रोक : RJD ने पेश किया 3-3 उपमुख्यमंत्री फॉर्मूला, कांग्रेस-VIP को ऐसे साधा जाएगा

    तेजस्वी का डबल दांव: दो सीटों से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, बिहार की राजनीति में आया उबाल

    Y कैटेगरी सुरक्षा में रहेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, CRPF के 11 जवान करेंगे हिफाजत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.