Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • IND vs WI: टीम इंडिया को लगा झटका! इस स्टार खिलाड़ी के मैदान पर न उतरने की आई बड़ी वजह सामने
    • Filmfare 2025 में ‘लापता लेडीज़’ का जलवा! सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, देखें बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस समेत पूरी विनर्स लिस्ट
    • पाक आर्मी पर तालिबान का ‘ऑपरेशन आधी रात’: 7 सैन्य ठिकाने ध्वस्त करने का दावा, सामने आई पूरी हमले की कहानी
    • Google Map को टक्कर देने आया MAPPLS: देसी नेविगेशन ऐप में हैं दमदार फीचर्स, जानिए यह क्यों है आपकी अगली पसंद?
    • धनतेरस से पहले जरूर लाएं ये 5 शुभ पौधे, मां लक्ष्मी दौड़ी चली आएंगी आपके घर
    • वजन घटाने के लिए इडली या उपमा? डाइट एक्सपर्ट से जानें कौन है सबसे बेस्ट ब्रेकफास्ट
    • दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय
    • दिल दहला देने वाला सड़क हादसा: सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत, तेज रफ्तार कार बनी काल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » निकाय चुनाव में बडी जीत के साथ लोकसभा चुनाव में भी खिलेगा कमल : मौर्य

    निकाय चुनाव में बडी जीत के साथ लोकसभा चुनाव में भी खिलेगा कमल : मौर्य

    March 17, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Big Victory In Civic Elections
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सहारनपुर : निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बड़ी जीत (Big Victory In Civic Elections) का दावा करते हुये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी राज्य की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी। श्री मौर्य ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य 400 सीटों के आंकडे को पार करना है। इस आत्मविश्वास का कारण पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता का सरकार के प्रति भरोसा है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा का भविष्य उज्ज्वल है।

    इसे भी पढ़ें – चंदौसी में मंदिर परिसर की कोठरी में पुजारी का शव मिला, दो संदिग्ध हिरासत में

    Big Victory In Civic Elections – उपमुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त दौरे में विकासखण्ड पुंवारका स्थित नल्हेडा बक्काल में अटल अमृत सरोवर का भौतिक निरीक्षण किया और कहा कि इसके क्षेत्र को बढाया जाए। उन्होने समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूह द्वारा गोबर से बनाये गये स्वास्तिक की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि स्वयं सहायता समूह जैविक तरीके से बनाये गये उत्पादों को बढावा दें तथा आय अर्जन की दृष्टि से अपने-आप को समृद्ध करें। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो देश स्वतः सशक्त बन सकेगा।

    इसे भी पढ़ें – बसपा छोड़ सभी दल दलित विरोधी, हथकंडों से बचे बहुजन समाज : मायावती

    उन्होने अटल अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया। सर्किट हाउस सभागार में जनपद के जनपद के पुलिस, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ कानून एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। राजकीय मेडिकल कॉलेज के संदर्भ में निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में मिल रही सुविधाओं को और अधिक बेहतर किया जाए। रिक्त पदों पर चयनित चिकित्सकों की ज्वाईनिंग शीघ्रता से करवाना सुनिश्चित किया जाए जिससे आमजन की समस्याओं को दूर किया जा सके। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने निर्देश दिये कि ओवर बिलिंग, ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति, नगरनिगम में जुडे नये 32 गांवों में नगरीय विद्युत आपूर्ति एवं नगरीय सुविधाएं दी जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मस्जिद के अंदर तिहरा हत्याकांड: मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की निर्मम हत्या, 6 घंटे में सुलझी गुत्थी, हिरासत में दो नाबालिग छात्र

    प्रेमानंद महाराज की भक्तिमय ‘मिनी पदयात्रा’: सैकड़ों भक्तों को दिए दर्शन, वृंदावन की गलियों में गूंजे राधा रानी के जयकारे

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.