छिंदवाड़ा के चंदनगांव क्षेत्र में कृष्ण मंदिर के पास स्थित एक तीन मंजिला मकान में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने छापा मारा। एसपी अजय पांडे के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस को मौके से दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध हालत में मिले। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने मकान संचालक पंडित (big police action) अनिल कुमार द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें – इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सेवा हुई फ्लाप! यात्री नहीं मिलने से बुकिंग पोर्टल हुआ बंद
पुलिस जब तीन मंजिला मकान की तलाशी लेने पहुंची, तो वहां की व्यवस्था देखकर दंग रह गई। मकान के 18 कमरों में 20 बेड लगे मिले। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंडित अनिल कुमार द्विवेदी कई महीनों से इसी मकान में अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था।
इसे भी पढ़ें – ‘मेरा सौभाग्य है कि ऊपर से बुलावा आया’, महाकाल मंदिर पहुंचकर बोले मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति
big police action – गुरुवार सुबह एक बार फिर मकान में लड़का और लड़की के पहुंचने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी। जिसके बाद तत्काल कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सीधे पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर पूरी स्थिति बताई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की। स्थानीय लोगों ने बीते दो महीनों में 5 से ज्यादा बार पुलिस और प्रशासन से शिकायतें की थीं।
