‘सफेद’ आंधी का दौर चल रहा है. अब आप कहेंगे आखिर ये सफेद आंधी क्या है? अरे भाई यहां बात किसी और की नहीं बल्कि चांदी की हो रही है. जिसकी कीमतों में जबरदत तेजी देखने को मिल रही है. मंगलवार को जब देश का वायदा बाजार बंद हुआ तो चांदी के दाम 2.07 लाख रुपए के पार दिखाई दिए. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी ने नया रिकॉर्ड तक कायम कर लिया था. वैसे चांदी की कीमतें यूं ही नहीं बढ़ रही है. इसके पीछे कई कारण हैं. जिनमें (big explosion in silver prices) सबसे अहम है चांदी की इंडस्ट्रीयल और इंवेस्टमेंट डिमांड में इजाफा.
वहीं सप्लाई और प्रोडक्शन में कमी भी चांदी की कीमतों को ग्लोबल लेवल पर बढ़ा रहे हैं. जबकि भारत की करेंसी में गिरावट का असर भी चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है. जानकारों की मानें तो जिस तरह का अमेरिका का जॉब डाटा सामने आया है. उससे लग रहा है कि फेड आने वाले दिनों में एक और रेट कट कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो चांदी की कीमतों में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है.
big explosion in silver prices – हाल ही में, कीमती धातुओं के क्षेत्र में चांदी ने सोने को पछाड़ दिया है, और कॉमेक्स वायदा भाव पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया है. मार्च 2026 के कांट्रैक्ट में 5.25 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 66.65 डॉलर प्रति औंस के लाइफटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है. मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने चांदी के प्रदर्शन को “सोने से भी तेज़” बताया और कहा कि यह सोने की तुलना में लंबे समय तक कमजोर प्रदर्शन के बाद चांदी की वापसी को दर्शाता है. ऐतिहासिक रूप से, कीमती धातुओं के प्रमुख तेजी के बाजारों में चांदी का प्रदर्शन सोने से बेहतर होता है.
