देश में हो रहे लोकसभा चुनावों के बीच पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया है।

इसे भी पढ़ें –  राजा वारिंग का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव के दौरान कुछ भी कर सकती है भाजपा

राणा को टिकट दिए जाने से थे नाराज

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पार्टी के कई नेता राणा गुरमीत सिंह सोढी को टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे थे राणा गुरमीत सिंह सोढी के लिए भी यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। उनको अभी तक पार्टी काडर का साथ नहीं मिल रहा है।

पिता भी रह चुके हैं विधायक

नन्नू 2002 और 2007 में भाजपा के विधायक रह चुके हैं और इससे पहले इसी सीट पर उनके पिता गिरधारा सिंह ने पांच बार चुनाव जीता है। वहीं, सुखपाल नन्नू पहले भी एक बार भाजपा छोड़ चुके हैं। तीन कृषि कानूनों को लेकर चले आंदोलन के दौरान भी वह पार्टी को अलविदा कह गए थे लेकिन 2022 के चुनाव में वह भाजपा में लौट आए।

Share.
Exit mobile version